फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती : विरोध के लिए 1 दिसंबर को भारत बंद, 25 नवंबर को शहर में जमा होंगी करणी सेना

Sun, 19 Nov 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
डेमो इमेज
फिल्म पद्मावती को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी ने अब इसके विरोध में एक दिसंबर को देशव्यापी का एलान किया है।
विज्ञापन

2 of 5
padmavati
उन्होंने कहा कि फिल्म को देश में कहीं नहीं चलने दिया जाएगा। इससे पहले गुरुग्राम में 25 नवंबर को बड़ा सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें देशभर से लोग इकट्ठा होंगे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली राजपूतों के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
padmavati ban
राजपूत समाज ने धैर्य खो दिया तो अंजाम बुरा होगा। फिल्म में पद्मावती का किरदार गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। सेंसर बोर्ड के बिना पास किए कोई भी फिल्म या उसका प्रोमो रिलीज नहीं किया जा सकता, लेकिन ऐसा हो रहा है।

4 of 5
padmavati
लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा कि इसमें दाऊद का पैसा लगा हुआ है। नोटबदी के दौरान 200 करोड़ की फ़िल्म कैसे बनी, इसकी जांच होनी चाहिए? भंसाली बड़ा आदमी है, कुछ भी कर सकता है। जब से फिल्म का विरोध करना शुरू किया, तब से पाकिस्तान से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। मुझे कुछ होता है तो समाज के लोग इस फिल्म का विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो इमेज
उन्होंने कहा कि भंसाली का वह बयान गैरजिम्मेदाराना है, जिसमें कहा गया है कि पद्मावती का इतिहास नहीं है। दीपिका पादुकोण द्वारा फिल्म देखकर विरोध करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आज 16 महीने हो गए हैं, लेकिन फिल्म नहीं दिखाई गई। दीपिका मेरी बेटी समान है, लेकिन नालायक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें