17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब भारत वापस लाने वाली देश की बेटी मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर आज दिल्ली पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
2 of 6
Manushi Chhillar
चीन से विश्व सुंदरी का खिताब जीतकर देश पहुंची मानुषी का दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया गया। उनकी प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की गई है जहां अपने पेशे और खाप पंचायत से लेकर अन्य मुद्दों पर भी बोलीं।
विज्ञापन
3 of 6
Manushi Chhillar
मानुषी ने दिल्ली पहुंचकर कहा कि एक डॉक्टर और मिस वर्ल्ड होने के नाते आप का उद्देश्य समान ही होता है। ये दोनों होने के नाते आप दुनिया को एक ऐसी खूबसूरत जगह बनाना चाहते हैं जहां सब रह सकें।
4 of 6
Manushi Chhillar
खाप पंचायतों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में मानुषी ने कहा कि चीजें पहले से ही बदल रही हैं। मैं खुश हूं कि शादियों में होने वाली हर्ष फायरिंग जैसी रीति को खत्म कर दिया गया है और वो भी मेरे मिस वर्ल्ड का ताज पहनने के ठीक बाद।
विज्ञापन
5 of 6
Manushi Chhillar
इससे पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर ने 'पद्मावती' विवाद पर खुलकर अपनी राय दी है। उन्होंने दीपिका पादुकोण को लेकर कहा कि भारत की महिलाएं हमेशा ही चुनौतियों का सामना करती हैं और दूसरों के लिए मिसाल कायम करती हैं।
उन्होंने कहा, ‘हम चुनौतियों का सामना हिम्मत से करते हैं और हमें यही करना चाहिए। हम जो हैं, उसे लेकर विश्वास होना चाहिए। कभी- कभी लगता है कि यह समाज महिलाओं के अनुकूल नहीं है। लेकिन हमें उदाहरण पेश करने की जरूरत है। महिलाओं को इस बात का विश्वास दिलाना चाहिए कि आप अद्भुत चीजें कर सकती हैं।'