फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन आकर्षक मॉडल्स के ग्लैमर के पीछे है एक चौंका देने वाली सच्चाई

Tue, 29 Aug 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

कोलकाता की निताशा बनीं मिस ट्रांसक्वीन इंडिया
पहली बार ट्रांससेक्सुअल के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- मणिपुर की लोईलोई बनी फर्स्ट रनरअप, चेन्नई की रागस्या सेकंड रनरअप
विज्ञापन
1 of 5
गुरुग्राम में पहली बार मिस ट्रांसक्वीन इंडिया 2017 का आयोजन हुआ। रविवार देर शाम इफ्को चौक स्थित एक होटल में हुई प्रतियोगिता में कोलकाता की निताशा को मिस इंडिया ट्रांसक्वीन 2017 चुना गया।
विज्ञापन

2 of 5
वे भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधितत्व करेंगी। मणिपुर की लोईलोई को फर्स्ट और चेन्नई की रागस्या को सेकंड रनरअप चुना गया। मिस ट्रांस्सैक्सुअल ऑस्ट्रेलिया इंटरनेशनल-2017 लेटिसिया फिलिसिया रवीना ने विजेताओं का ताज पहनाए।
विज्ञापन

3 of 5
​मिस्टर गे वर्ल्ड इंडिया 2014- सुशांत दिवगिकर ने प्रस्तुति दी। विजेता को थाईलैंड में होने वाले इस समुदाय के सबसे प्रतिष्ठित मिस इंटरनेशनल ट्रांसक्वीन में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

4 of 5
models
इस अनूठी सौंदर्य प्रतियोगिता में सभी क्षेत्रों के लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी दिखी। देशभर से समुदाय के 1500 से अधिक प्रतिनिधि पहुंचे। इनमें से 16 फाइनलिस्ट चुने गए। हफ्ते भर तक इनके लिे ग्रूमिंग सत्र आयोजित किए गए। अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौरी सावंत जूरी बनने के लिए मुंबई से पधारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
models
इसमें शोनाली (मिसेज चार्मिंग ट्रांसक्वीन), रोहित (मिसेज पॉपुलर), जरीन शेख (मिस इंटेलेक्चुअल), बंटी मेहरा (मिस टाइमलेस ब्यूटी), ललॉय (मिस रैंपवॉक), रॉकी (मिस एलीट), रागस्या (मिस फिट), नताशा (मिस फोटोजेनिक), एलिजा (बेस्ट कॉस्टयूम), नव्या (मिस टेलेंटिड) और एमी (मिस ब्यूटीफुल लैग्स) चुने गए। शो के निर्देशक शाइन सोनी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें