फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हार के बाद भी कांग्रेस को मिला वो सब जो जीत के बाद भी 'आप' नहीं पा सकी

Tue, 29 Aug 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बवाना चुनाव: कांग्रेस हार कर भी खुश
-कहा हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा जबकि आप व भाजपा का गिरा 
अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बवाना विधानसभा उपचुनाव में भले ही कांग्रेस हार गई और तीसरे स्थान पर रहीं, बावजूद इसके कांग्रेस नेता खुश है। उनका कहना है कि हमारा वोट प्रतिशत वर्ष 2015 के आम चुनाव व एमसीडी चुनावों की अपेक्षा बढ़ा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने चुनावों के बाद यह प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन

अरविन्द केजरीवाल को बधाई देते हुए कटाक्ष किया

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुखर्जी ने कहा इन चुनावों से स्पष्ट हो गया है कि मतदाताओं का रुझान पुन: कांग्रेस की ओर बढ़ने लगा है जबकि भाजपा के प्रति कम हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 के चुनवों में हमारा वोट प्रतिशत 7.87 प्रतिशत रह गया था जबकि अब बढ़कर 24.21 प्रतिशत हो गया है। इस चुनाव में हमें दोगुना ज्यादा वोट मिले हैं। आप ने जीत जरूर दर्ज की है लेकिन उसका व भाजपा का वोट प्रतिशत गिरा है। मात्र कांग्रेस ने ही बढ़त बनाई है।

4 of 5
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बवाना उपचुनाव में जीत के लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को बधाई देते हुए कटाक्ष किया कि केजरीवाल व उनका पूरा मंत्रिमंडल बवाना विधानसभा में चार महीनों से जनता को भ्रमित व झूठे वायदे करके वोट मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : सोशल मीड‌िया
मुखर्जी ने भाजपा को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस पार्टी ने हाल ही में एमसीडी चुनावों में जीत हासिल की थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जादू को लेकर चुनाव लड़ रही थी। इस चुनाव में भाजपा का भ्रम भी दूर हो गया कि बना काम किए मात्र नाम से बार-बार नहीं जीता जा सकता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें