फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस एशिया पैसिफिक 2002 टीना चटवाल ने बेरहमी से नौकरानी को पीटा था, पहुंची जेल

Sat, 16 Jun 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
tina chatwal - फोटो : अमर उजाला
साइबर सिटी में नौकरानी से मारपीट के आरोप में पुलिस ने मिस एशिया पैसिफिक रह चुकीं टीना चटवाल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। नौकरानी की शिकायत के आधार पर सेक्टर-53 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोपहर को उनके घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

2 of 6
tina chatwal - फोटो : अमर उजाला
जहां से उन्हें बाद में जमानत मिल गई। पुलिस के मुताबिक, 2002 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीतने वाली टीना चटवाल डीएलएफ फेज-5 स्थित वेस्ट एंड हाईट्स में रहती हैं। उनके यहां काम करने वाली नौकरानी माया दास ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार शाम को खाना पसंद न आने पर टीना ने उनके साथ मारपीट की। जिसमें दोनों को चोटें आईं। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के फ्लैट में काम करने वाली अन्य नौकरानियां उसे बचाने के लिए वहां पहुंचीं।
विज्ञापन

3 of 6
tina chatwal - फोटो : अमर उजाला
उसे अस्पताल में दाखिल कराया। आरोप है कि नौकरानी की ओर से पुलिस में शिकायत दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को पीड़िता के समर्थन में घरेलू कामगार यूनियन ने वेस्ट एंड हाईट्स समेत पुलिस थाने का घेराव किया। दोपहर बाद सेक्टर-53 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीना समेत नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया। टीना ने भी सिविल अस्पताल के मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए अपने साथ भी मारपीट होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने नौकरानी को भी गिरफ्तार कर लिया था। एसीपी डीएलएफ ने बताया कि एक्ट के आधार पर दोनों को डीसीपी हेडक्वार्टर के समक्ष पेश किया गया जहां से दोनों को जमानत मिल गई।

4 of 6
tina chatwal - फोटो : अमर उजाला
कामगार यूनियन की एकजुटता के बाद हुई गिरफ्तारी साइबर सिटी के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-5 स्थित वेस्ट एंड हाईट्स सोसायटी में शुक्रवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। मिस एशिया पैसिफिक टीना चटवाल द्वारा अपनी नौकरानी के साथ की गई मारपीट के बाद पीड़िता के समर्थन में सैकड़ों महिला कामगार 18 घंटे तक पुलिस कार्रवाई के लिए डटी रहीं। आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

5 of 6
tina chatwal
वेस्ट एंड हाईट्स सोसायटी में जाने माने बिजनसमैन से लेकर कई सेलीब्रिटीज और मॉडल्स रहते हैं। बृहस्पतिवार को टीना चटवाल पर नौकरानी माया दास द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद उसके समर्थन में काफी संख्या में घरेलू सहायिका वहां पहुंच गईं। हालांकि, आसपास के लोगों ने उन पर समझौता करने का दबाव बनाया लेकिन वे नहीं झुकी। आरोप है कि देर रात ही पुलिस को सूचित किए जाने के बावजूद पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tina chatwal - फोटो : अमर उजाला
यह भी आरोप है कि टीना के रसूख को देखते हुए पुलिस कार्रवाई से बचती रही। शुक्रवार सुबह घरेलू कामगार यूनियन के बैनर तले सोसायटी में सैकड़ों महिलाएं इकट्ठा हो गईं। उन्होंने सेक्टर-53 थाना का भी घेराव करते हुए नारेबाजी की। जिससे पुलिस पर भी दबाव बढ़ गया। आखिरकार दोपहर बाद पुलिस ने कार्रवाई की। जिसमें टीना ने भी सिविल अस्पताल के मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए अपने साथ भी मारपीट होने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने नौकरानी को भी गिरफ्तार कर लिया। एसीपी डीएलएफ ने बताया कि एक्ट के आधार पर दोनों को डीसीपी हेडक्वार्टर के समक्ष पेश किया गया जहां से दोनों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें