दिल्ली के शादीपुर फ्लाईओवर रेलवे ट्रैक पर सोमवार रात को महज 100 रुपये के लिए बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त नसीम आलम के रूप में हुई है। मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ ने हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लाल बाबू (36) के रूप में हुई है। पुलिस को मामले में दूसरे आरोपी भूमा की तलाश है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही है। सोमवार रात को नसीम अपने दोस्त तौकीर अंसारी के साथ गांजा खरीदने जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने नसीम को रोककर उससे 100 रुपये मांगे। नहीं देने पर भूमा और लाल बाबू ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि सोमवार रात देर रात शादीपुर फ्लाईओवर रेलवे ट्रैक पर एक युवक को चाकू मारने की सूचना मिली थी। खबर मिलने के बाद पटेल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गला रेतने के बाद नसीम आलम को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 6
murder in delhi
- फोटो : एएनआई
चूंकि एरिया दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन का था, इसलिए वहां की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। लोकल पुलिस के अलावा मध्य जिला के स्पेशल स्टाफ ने भी जांच शुरू की।
4 of 6
murder in delhi
- फोटो : एएनआई
इंस्पेक्टर संदीप गोदारा व अन्यों की टीम ने आरोपियों की जानकारी जुटाना शुरू की। सीसीटीवी के अलावा हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी से पूछताछ की गई। हत्या के समय नसीम के साथ मौजूद उसके दोस्त तौकीर ने बताया कि वह नसीम के साथ गांजा खरीदने रेलवे ट्रैक पर जा रहा था। इस बीच रास्ते में लाल बाबू और भूमा उसे मिले।
विज्ञापन
5 of 6
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
आरोपियों ने गांजा खरीदने के लिए नसीम से 100 रुपये मांगे। मना करने पर वह उसे पीटने लगे। इस बीच भूमा ने उसे पकड़ लिया जबकि लाल बाबू ने चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया। तौकीर से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने रेलवे लाइन के साथ करीब दो घंटे पीछा करने के बाद आापी लाल बाबू को दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्याकांड की बात कबूल कर ली। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े भी बरामद हो गए। पुलिस इससे पूछताछ कर इसके दूसरे साथ भूमा की तलाश कर रही है। उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।