फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों संग जो हुआ, बेहद शर्मनाक है वह सच

विज्ञापन
1 of 8
मटियाला स्थित जनहित एकेडमी में आयोजित नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। रहने और खाने को लेकर अपने साथ हुए बदतर व्यवहार के चलते स्पेशल खिलाड़ियों और उनके परिजनों ने प्रतियोगिता आखिरी दिन हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों संग जो हुआ, बेहद शर्मनाक है वह सच

2 of 8
पैरालिम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) की टेक्निकल कमेटी केवल हरियाणा की टीम को ओवरऑल चैंपियन घोषित कर गायब हो गई। वहीं, 26 राज्यों से आए 750 खिलाड़ी और उनके परिजन दिन भर मेडल पाने का इंतजार करते रहे, मगर अंत में उन्हें निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों संग जो हुआ, बेहद शर्मनाक है वह सच

3 of 8
आयोजन स्थल में आधे-अधूरे कमरों में स्पेशल खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था, गंदे बाथरूम, गंदे बिस्तर के साथ खराब खाने की कहानी सामने आने पर हंगामा मच गया। खराब व्यवस्थाओं और तीन दिन हुई दिक्कतों पर खिलाड़ियों के साथ उनके परिजनों के सवालों का टेक्निकल कमेटी के लोगों को सामना करना पड़ा।

इन खिलाड़ियों संग जो हुआ, बेहद शर्मनाक है वह सच

4 of 8
गाजियाबाद में पहली बार आयोजित हुई नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देशभर आए स्पेशल खिलाड़ी सुविधाओं को तरस गए। यूपी पैरालिम्पिक एसोसिएशन की ओर से मटियाला स्थित जनहित एकेडमी में संपन्न हुई प्रतियोगिता में नेशनल स्तर के साथ कई अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी ठहरने, खाने, साफ बिस्तर और बाथरूम तक के लिए तरस गए।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों संग जो हुआ, बेहद शर्मनाक है वह सच

5 of 8
कमरों में स्पेशल खिलाड़ियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं थी। जमीन पर गंदे बिस्तरों पर सोने को मजबूर हुए। कमरे कम पड़ने पर महिला खिलाड़ियों को लाइब्रेरी तक में रुकना पड़ा। बाथरूम बेहद गंदे थे। वहीं खाने की क्वालिटी भी बेहद खराब थी। इस अव्यवस्था के प्रति उनमें रोष दिखा।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों संग जो हुआ, बेहद शर्मनाक है वह सच

6 of 8
खिलाड़ियों का आरोप है कि उन्हें जनहित एकेडमी के आधे-अधूरे बने कमरों में ठहराया गया। कमरों में स्पेशल खिलाड़ियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं थी। जमीन पर गंदे बिस्तरों पर सोने को मजबूर हुए। कमरे कम पड़ने पर महिला खिलाड़ियों को लाइब्रेरी तक में रुकना पड़ा। बाथरूम बेहद गंदे थे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों संग जो हुआ, बेहद शर्मनाक है वह सच

7 of 8
नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन धुरंधरों ने कमाल किया। जेवलिन थ्रो पुरुष वर्क में हरियाणा के संदीप ने एशियन चैंपियन नरेंद्र को पछाड़कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। गुजरात की एथलीट गीता बरोट 200 मीटर दौड़ का गोल्ड अपने नाम किया। गुजरात के लिए जगदीश ठाकुर ने 100 मीटर दौड़ में गोल्ड हासिल किया।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों संग जो हुआ, बेहद शर्मनाक है वह सच

8 of 8
प्रतियोगिता के आखिरी दिन महिला डिस्कस थ्रो टी-11, 12 व 13 में केरल की खिलाड़ी लीला ने गोल्ड, दिल्ली की निधि मिश्रा ने सिल्वर व दिल्ली की ज्योति ने ब्रॉंज मेडल जीता। महिला शॉटपुट में कर्नाटका की अम्मु मोहन ने गोल्ड, हरियाणा की दीपा मलिक ने सिल्वर और राजस्थान की सरिता ने ब्रॉंज हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें