गौड़ सिटी-2 में मां-बेटी की निर्मम हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए नाबालिग बेटे ने अगर एक गलती ना की होती तो पुलिस के लिए उस तक पहुंच पाना काफी मुश्किल होता।
विज्ञापन
2 of 5
gaur city double murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में किशोर ने खुलासा किया कि उसने 4 दिसंबर की रात 11 बजे अपनी मां और बहन की बेरहमी से हत्या की और फिर कपड़े बदल घर से निकल गया।
विज्ञापन
3 of 5
gaur city double murder
वह अपने साथ एक बैग लेकर निकला जिसमें कुछ सामान और 2 लाख रुपए थे। उसने सोसायटी से निकलकर टैक्सी की और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा। उसके बाद वह कई शहरों से होते हुआ जब वाराणसी पहुंचा तब तक वह अपना बैग किसी ट्रेन में खो चुका था।
4 of 5
Gaur city double murder
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी पहुंचने पर वह भूख से बेहाल हो चुका था। किशोर से किसी से मांगकर समोसे भी खाए। लेकिन जब भागते-भागते भूख उसे तोड़ने लगी तो परेशान होकर उसने किसी से फोन मांगकर वाराणसी से ही अपने पापा को फोन कर वहां होने की बात बताई। और यहीं वह गलती कर गया।
दरअसल किशोर के पिता को पुलिस ने हिदायत दे रखी थी कि उनके पास किसी अनजान नंबर से फोन आए या किशोर का फोन आए तो वह पुलिस को बता दें। तो बेटे का फोन आते ही पापा ने पुलिस को बताया और ग्रेटर नोएडा से एक टीम फ्लाइट पकड़कर वाराणसी पहुंची और किशोर को बरामद कर लिया।