फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जनवरी से OTP की मदद से घर बैठें आधार से लिंक करें मोबाइल

Sat, 09 Dec 2017 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
aadhaar
अगर आपने अब तक अपना मोबाइल आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। क्योंकि 1 जनवरी से आप घर बैठे ही अपना मोबाइल आराम से आधार से लिंक करा सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
Mobile Plan Offer
इसमें आपकी मदद करेगा एक आवाज से संचालित (वॉयस-गाइडेड सिस्टम) होने वाला सिस्टम। इस सिस्टम की मदद से आपको एक ओटीपी मिलेगा और उसी से आपका आधार कार्ड आराम से लिंक हो जाएगा।  यह सिस्टम इसलिए लाया गया है ताकि ग्राहक जो अपने मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के स्टोर पर जाकर भी अपना नंबर आधार से लिंक नहीं करा पा रहे हैं वो आसानी से घर बैठे ही बिना बायोमेट्रिक मशीन की परेशानी के ही आधार से लिंक करा सकें। आगे पढ़ें क्या है पूरी प्रक्रिया...
विज्ञापन

3 of 6
टेलीकॉम कंपनियां लगातार नए प्लान पेश कर रही हैं
ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) सिस्टम के तहत आपको अपने मोबाइल नंबर से इटरेक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) को कॉल करना होगा।

4 of 6
मोबाइल यूज - फोटो : SELF
फिर उसमें बताई जाने वाली बातों के तहत आप अंग्रेजी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके बाद आपसे सहमति मांगी जाएगी कि आप अपना आधार नंबर और फोन नंबर को जोड़ना चाहते हैं‌ कि नहीं। आपकी सहमति के बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
विज्ञापन

5 of 6
टेलीकॉम कंपनियां नए-नए ऑफर पेश कर रही हैं।
आप जैसे ही सही ओटीपी डालकर प्रक्रिया पूरी करेंगे आपके पास मैसेज आ जाएगा कि आपका नंबर आधार से एक निश्चित समय में लिंक हो जाएगा। इस तरह आपकी आधार और फोन नंबर लिंक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mobile
माना जा रहा है कि यह व्यवस्था 1 जनवरी से लागू हो जाएगी। हालांकि पहले यह 15 नवंबर से ही लागू होने वाली थी लेकिन यूआईडीएआई और मोबाइल सर्विस प्रदाता कंपनी और उनके लॉबी ग्रुप्स जैसे सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बीच इस सिस्टम को लेकर खींचतान के चलते ऐसा नहीं हो सका। गौरतलब है कि अब सारी बाधाएं दूर कर ली गई हैं और अब आप घर बैठे ही ओटीपी की मदद से ही अपना आधार और मोबाइल नंबर लिंक कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें