मां ने पति से घटना के बारे में पूछा तो उसने मां-बेटी को कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह शनिवार को मां फेज थ्री थाने पहुंची और तहरीर दी। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।