फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर भाभी के प्रेम में रोड़ा बन रहा था पति, दृश्यम फिल्म देख रची मौत की साजिश

Sun, 16 Sep 2018 02:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
दरियागंज इलाके के शांतिवन में एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला के अपने देवर के साथ अवैध संबंध थे, इसका पति विरोध करता था। पुलिस ने महिला व उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
दृश्यम फिल्म - फोटो : फिल्म पोस्टर
आरोपियों की पहचान हाथरस, यूपी निवासी अनीता (30) और विजय (28) के रूप में हुई है। दोनों ने बॉलीवुड की फिल्म दृश्यम से प्रभावित थे। हत्या के बाद राजेश (30) को शांतिवन के पास ठिकाने लगा दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
murder
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि 23 अगस्त को दरियागंज इलाके से पुलिस को सड़ी-गली अज्ञात शव मिला था। उसके जेब में मिले आधार कार्ड और मोबाइल से उसकी पहचान उत्तम नगर निवासी राजेश के रूप में हुई। 

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
पुलिस ने मृतक का सीडीआर निकाला तो पता चला कि वह लगातार अनीता से संपर्क में था। वहीं, महिला ने बताया कि घटना वाले दिन राजेश का उससे झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह घर से गांव के लिए निकल गया था। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि राजेश का छोटा भाई विजय उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आता जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
crime
पुलिस ने अनीता और राजेश से पूछताछ की तो पता चला कि विजय की पत्नी व बच्चे उसे छोड़कर चले गए थे। राजेश का पूरा परिवार मजदूरी के लिए गया हुआ था। उसी दौरान विजय व अनीता के अवैध संबंध बन गए। राजेश को पता चला तो वह पत्नी को लेकर दिल्ली आकर उत्तम नगर रहने लगा। लेकिन यहां भी विजय अनीता से मिलता रहा। घटना वाले दिन राजेश लड़ाई कर रेलवे स्टेशन पर आ गया था। विजय व अनीता ने राजेश की हत्या की साजिश रची। दोनों बहाने से उसे शांतिवन ले गए। वहां गमछे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें