शरारती लड़कियों के गैंग ने रविवार को नेहरू ग्राउंड स्थित एक कंप्यूटर शॉप में दिनदहाड़े सेंधमारी कर करीब एक लाख रुपये का सामान गायब कर दिया। सोमवार को दुकान खोलने आए मालिक को चोरी का पता चला।
विज्ञापन
नाबालिग लड़कियों का गैंग कर रहा शिकार, सीसीटीवी में कैद हुआ सब
2 of 10
सीसीटीवी फुटेज में करीब नौ से पंद्रह साल उम्र की चार लड़कियां वारदात को अंजाम देते कैद हुईं। दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस इन नाबालिग लड़कियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नाबालिग लड़कियों का गैंग कर रहा शिकार, सीसीटीवी में कैद हुआ सब
3 of 10
नेहरू ग्राउंड बाजार में मनोज कुमार की प्रथम तल पर लाइट कंप्यूटर्स के नाम से साइबर गुड्स की दुकान है। रविवार को बाजार बंद था। सोमवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो पाया कि शटर में लगी जाली थोड़ी सी कटी हुई है।
नाबालिग लड़कियों का गैंग कर रहा शिकार, सीसीटीवी में कैद हुआ सब
4 of 10
शटर उठा कर अंदर पहुंचे तो पाया कि प्रिंटर, यूपीएस, एसएमपीएस सहित करीब एक लाख रुपये का सामान गायब है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज में पाया कि रविवार सुबह 10:30 बजे नौ से पंद्रह साल उम्र की चार लड़कियां सीढ़ी चढ़कर उनकी दुकान के सामने पहुंचीं।
विज्ञापन
नाबालिग लड़कियों का गैंग कर रहा शिकार, सीसीटीवी में कैद हुआ सब
5 of 10
इनमें से दो लड़कियों ने शटर में लगी जाली काट कर मोड़ दी। इसके बाद दो छोटी बच्चियां दुकान के अंदर घुस गईं। एक लड़की सीढ़ियों पर बैठ गई जबकि दूसरी लड़की नीचे से आनेजाने वालों की निगरानी करती रही।
विज्ञापन
नाबालिग लड़कियों का गैंग कर रहा शिकार, सीसीटीवी में कैद हुआ सब
6 of 10
अंदर घुसी बच्चियों ने यूपीएस, प्रिंटर आदि समेत काफी सामान बाहर निकाल दिया। इसके बाद दोनों बाहर आ गईं। सभी बच्चियां धीरे धीरे कर सामान उतार ले गईं।
विज्ञापन
नाबालिग लड़कियों का गैंग कर रहा शिकार, सीसीटीवी में कैद हुआ सब
7 of 10
एसएचओ कोतवाली भरत कुमार ने बताया कि दुकान से कंप्यूटर का सामान निकालने वाली शरारती बच्चियों की तलाश की जा रही है।
नाबालिग लड़कियों का गैंग कर रहा शिकार, सीसीटीवी में कैद हुआ सब
8 of 10
पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में दिख रही चारों बच्चियां मलिन बस्तियों मेें रहने वाली और सड़क पर कूड़ा बीनने वाली लग रही हैं। एसएचओ कोतवाली ने बताया कि बच्चियों की पहचान और तलाश की कोशिश की जा रही है।
नाबालिग लड़कियों का गैंग कर रहा शिकार, सीसीटीवी में कैद हुआ सब
9 of 10
कौन ले गया सामान : सीसीटीवी फुटेज में तो सिर्फ बच्चियों को सामान निकालते और सीढ़ी से उतार कर ले जाते दिखाया गया है। दो यूपीएस, 15-16 एसएमपीएस आदि ढेर सारा भारी सामान चार बच्चियां ज्यादा दूर तक ढो कर नहीं ले जा सकती थीं।