फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: अगले सप्ताह फिर से दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Wed, 28 Sep 2022 09:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली में बारिश की संभावना - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पश्चिमी भारत से इस बार मानसून की विदाई देरी से हो रही है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसून अपने तय समय से एक सप्ताह की देरी से लौटेगा। आगामी दो अक्तूबर तक मानसून पूरी तरह से विदा हो सकता है। आमतौर पर 25 सितंबर तक यह दिल्ली-एनसीआर से विदा हो जाता है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की वजह से अगले सप्ताह फिर से दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है।
 
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना - फोटो : अमर उजाला
स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक, इस बार मानसून देरी से लौटेगा। दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थम गया है, लेकिन अभी दक्षिण-पश्चिम मानसून लौटा नहीं है। संभावना है कि यह दो अक्तूबर तक लौट जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 7
काले बादल - फोटो : amar ujala
पलावत ने बताया कि क्योंकि, इस वर्ष बार-बार बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बना, जिसकी वजह से बार-बार बारिश का दौर जारी रहा। पलावत के मुताबिक, मानसून की विदाई के बाद भी अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दाब वाला क्षेत्र बन रहा है, जो कि मध्य भारत की ओर बढ़ेगा। इसका असर दिल्ली-एनसीआर में बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है। इस कड़ी में आगामी पांच-छह अक्तूबर को बारिश की संभावना है। 

4 of 7
दिल्ली में बारिश - फोटो : सोशल मीडिया
पलावत ने बताया कि सिर्फ उत्तर भारत से नहीं, बल्कि पूर्वी भारत से भी मानसून की विदाई देरी हो रही है। सामान्य तौर पर पूर्वोत्तर राज्यों से 30 सितंबर तक मानसून की विदाई हो जाती है, लेकिन इस बार करीब 10 अक्तूबर तक इसके लौटने की संभावना है। बता दें कि दिल्ली में इस बार 30 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। इसके बाद जुलाई में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई थी, जो कि औसत से 36 फीसदी अधिक थी। वहीं, अगस्त में इसकी चाल कमजोर हो गई थी। इस वजह से औसत से 82 फीसदी कम बारिश हुई थी। हालांकि, सितंबर में बादल जमकर बरसे हैं और इस माह की बारिश का रिकॉर्ड औसत बारिश से 36 फीसदी अधिक रिकॉर्ड किया गया है। औसत स्तर पर 121.3 मिमी बारिश होती है, जबकि 25 दिनों में 164.5 मिमी बारिश हुई है। पूरे मानसून में 516.9 मिमी बारिश हुई है। औसत स्तर पर यह आंकड़ा 638.2 मिमी का है। 
विज्ञापन

5 of 7
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला
सामान्य के बराबर 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान 
राजधानी में बुधवार का दिन गर्म रहा। दिनभर तेज धूप निकली रही व अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 54 से 89 फीसदी रहा। सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस पारा पीतमपुरा में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, नजफगढ़ में 35.8 व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहा।
विज्ञापन

6 of 7
दिल्ली में गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार भी तेज धूप निकलने की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी मौसम साफ रहेगा व तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों में पारा चढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की वजह से बारिश की संभावना देखते हुए चार अक्तूबर के बाद पारा नीचे आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 35 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:10 बजे
सूर्योदय का समय: 6:13 बजे
-दिनभर तेज धूप निकलने की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्मय रहेगी व नमी का स्तर सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें