फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Weather: सितंबर में बन सकता है बारिश का नया रिकॉर्ड, जानें कैसा रहेगा राजधानी में आज का मौसम

Tue, 11 Oct 2022 02:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम के बदले मिजाज के कारण सितंबर की बारिश नया रिकॉर्ड बनाने की ओर है। बीते 10 दिनों में सफदरजंग मानक केंद्र पर 121.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि बीते 15 सालों में 2021 में सबसे अधिक 122.5 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में उक्त दोनों आंकड़ों के बीच का अंतर सिर्फ 0.8 मिमी है। विभाग ने अगले दो दिनों तक हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। ऐसे में 2007 के बाद पूरे माह में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड बन सकता है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए रिमझिम बारिश की संभावना जताई थी। इस कड़ी में रविवार की रातभर बादल बरसते रहे और सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 21.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, शाम साढ़े पांच बजे तक 0.2 मिमी बारिश हुई है। दिनभर बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन सामान्य से 10 कम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि बीते 12 सालों में सबसे कम था। इससे पहले 2011 में 34 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर-पूर्वी दिशा से आने वाली नमी भरी हवाओं के कारण नमी का स्तर 96 से 100 फीसदी रहा।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली में तेज बारिश - फोटो : Social Media
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर अभी तक 121.7 मिमी बारिश हुई है, जबकि औसत स्तर पर यहां होने वाली बारिश सिर्फ 9.6 मिमी है। वहीं, पालम में 77.8 व लोधी रोड में 124.3, रिज में 100.5 और आयानगर में 107.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इन सभी मानक केंद्रों पर सामान्य से अधिक बारिश का रिकॉर्ड है।

4 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
आज कुछ जगहों पर हल्की बौछार पड़ने की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बौछारे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले दिन भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। विभाग के मुताबिक, मंगलावर से रात का पारा और कम होने लगेगा व सर्दी का अहसास बढ़ेगा। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने की वजह से आगामी कुछ दिनों तक पारे में अधिक अंतर आने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली में बारिश - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 20  डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5:56 बजे
सूर्योदय का समय: 6:20 बजे
-दिनभर बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर अधिक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें