दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन बादल छाए रहे और एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। लोदी रोड में 4.6 मिमी बारिश हुई। जबकि दिल्ली में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 005.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।