दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाना क्षेत्र में विदेश मंत्रालय के अधिकारी बलदेव राज चावला (94) को पीटकर उनकी पत्नी कांता चावला (88) की हत्या व लूटपाट करने वाले बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले पूरी तैयारी कर ली थी। योजना के मुताबिक लुटेरे कैब बुक कर नेपाल बॉर्डर तक भाग चुके थे। इससे पहले कि बॉर्डर खुलता और वो जंगल के रास्ते नेपाल में प्रवेश करते, उनकी एक गलती ने पूरी वारदात का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
वारदात का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
अपराधियों ने कैब की बुकिंग करीब एक सप्ताह पूर्व ही कर ली थी। इन्होंने कैब 12 हजार रुपये में नेपाल बॉर्डर तक बुक की थी और पैसे एडवांस में दे दिए थे। कैब चालक राजेंद्र भी मूल रूप से नेपाल का है और आरोपियों को पहले से जानता था। बुजुर्ग दंपती की बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड आरोपी राजेश उर्फ डीमू का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं था।
विज्ञापन
3 of 5
वारदात का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी कैब से वारदात करने पहुंचे थे। आरोपी प्रमोद कैब में बैठा रहा, जबकि राजेश ओम व ज्ञानेंद्र के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए घर में गया था। वारदात के बाद राजेश दो साथियों के साथ बिल्डिंग से बाहर आते हुए सीसीटीवी में दिखा। पुलिस राजेश (गार्ड) के घर पहुंची तो वह फरार था। इसके बाद उस पर वारदात का शक हुआ।
उसका मोबाइल नंबर भी बंद मिला। हालांकि राजेश के मोबाइल नंबर से कैब चालक राजेंद्र का मोबाइल नंबर मिल गया। वारदात के बाद बदमाशों ने अपने मोबाइलों से सिम व बैटरी निकालकर फेंक दी थीं। वे राजेंद्र से भी बार-बार कह रहे थे कि वह अपना मोबाइल बंद कर ले।
4 of 5
वृद्ध महिला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस ने राजेंद्र के मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उसने बता दिया कि वह चार लड़कों को नेपाल-भारत बॉर्डर से 50 किमी पहले यूपी के लखीमपुर खीरी में छोड़कर दिल्ली आ गया है। वहां की पुलिस को सूचना दी गई और दिल्ली पुलिस की टीम लखीमपुर खीरी भेजी गई। आरोपियों ने गलती यह की कि वे नेपाल बॉर्डर से 50 किमी पहले कैब से उतर गए। यहां वे चाय पीने व खाना खाने में लग गए। वे नेपाल बॉर्डर खुलने का इंतजार कर रहे थे। नेपाल बॉर्डर सुबह 10 से 4 बजे तक खुलता है। ये जंगल के रास्ते गैरकानूनी तरीके से नेपाल में प्रवेश करते।
इसी फ्लैट में की गई वृद्ध महिला की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये की कीमत की ज्वेलरी बरामद की गई है। यह बुजुर्ग दंपती के घर से लूटी गई थी। उन्होंने करीब 70 हजार रुपये नकद लूटे थे। इनमें से 55 हजार रुपये बरामद हो गए, जबकि बाकी ये खर्च कर चुके थे। वारदात के बाद से आरोपियों ने चाकू वारदात स्थल के पास के ट्रांसफार्मर के पास फेंका था। पुलिस ने इसे बरामद कर लिया है। राजेश व ज्ञानेंद्र आदि मुजरिम हैं। इन्होंने ही कांता चावला की हत्या की है।