फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD चुनावः सीडी कांड में फंसने वाले पूर्व AAP मंत्री BJP उम्मीदवार के लिए मांग रहे वोट

Mon, 17 Apr 2017 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से
सेक्स सीडी कांड में फंसे आप के पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार बीजेपी बीजेपी के पार्षद कैंडिडेट के लिए प्रचार करने पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 7
sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से
रविवार को संदीप कुमार को बीजेपी पार्षद के लिए घर-घर जाकर चुनाव कैंपेन करते देखा गया। आप के पूर्व मंत्री भाजपा की नरेला सीट से उम्मीदवार सविता खत्री के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
संदीप कुमार
जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो वो बोले कि वो ये अपने 'दोस्तों' के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जहां भी मेरे दोस्त चुनाव लड़ रहे हैं मैं उनका समर्थन करूंगा। चाहे वो बीजेपी, बीएसपी या कांग्रेस के ही क्यों न हों मैं उनकगे लिए चुनाव प्रचार करूंगा। खत्री जी मेरे परम मित्र हैं इसलिए मैं उनकी पत्नी के लिए प्रचार कर रहा हूं।'

4 of 7
संदीप कुमार
हालांकि इस मामले के तूल पकड़ने पर बीजेपी ने सफाई दी कि संदीप कुमार को प्रचार करने के लिए नहीं बुलाया गया था। हालांकि अपने प्रचार अभियान के दौरान पूर्व आप मंत्री को आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बुराई करते सुना गया। BJP never invited him for campaign,He came along with media. BJP Office Bearers & Karyakartas sent him back from Rally venue in few Seconds https://t.co/XP6F3tcmpS — Tajinder Pal S Bagga (@TajinderBagga) April 17, 2017
विज्ञापन

5 of 7
sandeep kumar - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने प्रचार के दौरान कहा, 'केजरीवाल झाड़ू लेकर दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाने के साथ ही उन्हें गुमराह भी कर रहे हैं।' हालांकि संदीप ने किसी पार्टी में शामिल होने की किसी भी बात से इंकार कर दिया। संदीप ने आप पर जाति आधारित राजनीति करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

6 of 7
sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल संदीप पर यौन शोषण का आरोप लगने व सीडी कांड के सामने आने के बाद उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। बाद में उन्हें पार्टी से भी बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sandeep kumar - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 9 मिनट लंबी सीडी में संदीप दो महिलाओं के साथ देखे जा सकते हैं। सीडी में संदीप एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। सीडी के दूसरे भाग में वो दूसरी महिला के साथ दिख रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें