फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 फरवरी को 23 साल के होने वाले थे शहीद कैप्टन कुंडू, बर्थडे पर मां को देना था ये सरप्राइज

Tue, 06 Feb 2018 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 8
kapil kundu - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल
जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलीबारी में गुरुग्राम के रहने वाले एक कैप्टन कपिल कुंडू समेत चार जवान शहीद हो गए। ये सभी राजोरी जिले के भिंबर गली सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी का शिकार हुए। तीन जवानों सहित पांच लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
kapil kundu - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल
तीन जवानों में से एक कैप्टन कपिल कुंडू हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले थे। कैप्टन कुंडू 10 फरवरी को 23 साल के होने वाले थे। उनकी जिंदगी का फलसफा था कि 'जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 8
kapil kundu - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल
और अपनी जिंदगी के इस फलसफे को उन्होंने सच कर दिखाया। 22 साल में वो कैप्टन बने और रविवार को वो देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।  इस तरह देखें तो उनकी जिंदगी भले ही छोटी रही लेकिन वो अपनी उसे बड़ी कर गए।

4 of 8
kapil kundu
कैप्टन कपिल कुंडू आने वाली 10 फरवरी को 23 साल के होने वाले थे। वो अपनी मां को अपने जन्मदिन पर एक सरप्राइज देने वाले थे। यह बात उनकी मां ने ही बताई है। इसके बारे में उन्हें बेटे के शहीद होने के बाद ही पता चला।
विज्ञापन

5 of 8
kapil kundu - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल
अपने बेटे के शहीद होने का गम तो विधवा मां को बहुत है लेकिन वह अब भी कहती हैं कि अगर मेरे और भी बेटे होते तो मैं उन्हें भी देश के लिए कुर्बान कर देती। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा मुझे सरप्राइज देने वाला था। ये मेरी बेटियों ने मुझे आज ही(सोमवार) बताया।
विज्ञापन

6 of 8
kapil kundu - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल
कैप्टन कुंडू की मां बोलीं 10 फरवरी को उसका जन्मदिन है और उसने घर आने के लिए टिकट करा रखी थी। ये बात उसने अपनी बहनों को बताई थी ‌क्योंकि वो मुझे सरप्राइज देना चाहता था लेकिन इस खबर ने तो सभी को सरप्राइज कर दिया है।
विज्ञापन

7 of 8
kapil kundu - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल
उनका कहना है कि जब मैंने उससे कहा था कि सेना में मत जा कोई और जॉब कर ले तो वो बोला था कि मां मैं कागजी कामों में फंसा नहीं रहना चाहता। मैं आर्मी ज्वाइन करना चाहता हूं। तब मैंने कहा कि तू जो करना चाहे कर।
विज्ञापन

8 of 8
kapil kundu - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल
मां ने बताया कि बेटे से पिछले दो दिन से उनकी बात नहीं हो पाई थी। वहीं कपिल के दादा जी ने भी बताया कि उससे बात नहीं हो पाई थी दो दिन से। दो दिन पहले जब बात हुई थी तो वो बोला था कि आप अपना खयाल रखिए मैं ठीक हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें