फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग मामला : अंकित की ये फोटो तेजी से हो रही वायरल, बिगड़ सकता है इलाके का माहौल

Tue, 06 Feb 2018 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ankit murder - फोटो : facebook/अमर उजाला
मोबाइल पर वायरल हो रहे अंकित के फोटो से इलाके का माहौल बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
ankit murder - फोटो : facebook
फोटो में अंकित की गर्दन को कटा हुआ दिखाया गया है। फोटो देखने के बाद लोगों में गुस्सा है और उन्होंने आरोपियों पर बर्बरता करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि आरोपियों ने सोची समझी साजिश के तहत अंकित की हत्या की है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में जिस तरह का माहौल है।
विज्ञापन

3 of 6
ankit murder - फोटो : facebook
उससे साफ लग रहा है कि यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रात में बैटरी रिक्शा वाले भी सवारियों को लेकर उस गली की ओर जाने से कतरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि घटना के बाद से वह दिन में ही अपना काम कर रहे हैं। इलाके में पुलिस और पैरा मिलिट्री के तैनात होने की वजह से लोग शांत हैं।

4 of 6
ankit murder - फोटो : facebook
पुलिसकर्मी किसी भी जगह पर भीड़ एकत्र नहीं होने दे रहे हैं और लोगों को टोक कर वहां से हटा देते हैं, लेकिन अंदरूनी तौर पर लोगों में गुस्सा है। इस बीच असामाजिक तत्व अफवाह का बाजार भी गर्म कर रहे हैं। लोग बता रहे हैं कि कुछ युवा गलियों में घूम-घूम कर इस हत्याकांड को बर्बर बता रहे हैं। ताकि लोगों में गुस्सा पैदा हो और फिर वह हिंसा पर उतारू हो जाएं।
विज्ञापन

5 of 6
ankit murder - फोटो : facebook
वहीं कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि आरोपियों ने पुलिस के सामने ही पीड़ित पक्ष के लोगों को धमकाया था। यहां तक अफवाह उड़ाई जा रही है कि आरोपियों के घर से काफी मात्रा में हथियार मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ankit murder - फोटो : facebook
हंसमुख स्वभाव का था अंकित
अंकित के एक जानकार सन्नी ने बताया कि वह हंसमुख था। उसे आज तक किसी से लड़ाई करते हुए नहीं देखा। वह अपने काम और जिम में व्यस्त रहता था। घटना वाले दिन भी अंकित जिम से ही घर लौट रहा था। अपने दोस्तों के बीच वह काफी हंसी मजाक करता था। सन्नी के मुताबिक हर त्योहार में अंकित बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें