फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: दिवाली पूजन के बाद बोनट पर जलाया दीपक, तीन बसें जलकर खाक, पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी जलीं

Mon, 16 Nov 2020 11:40 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
गुरुग्राम में दिवाली की रात वाहनों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम में दिवाली पूजन के बाद स्कूल बस के बोनट पर रखे दीये से आग लग गई। इस घटना में तीन बसें जल गईं। वहीं, पटाखे के कारण सेक्टर-65 में तीन गाड़ियों समेत 28 स्थानों पर आग लगने की घटना हुई। इस तरह आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां रात भर सड़क पर दौड़ती रही। 


 
विज्ञापन

2 of 6
बसों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-50 स्थित आरपीएस स्कूल की तीन बसें क्षेत्र में ही पार्किंग में खड़ी थी। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, चालक ने बस का पूजन करने के बाद दीया बस के अंदर बोनट पर लगा दिया। कुछ देर बाद बोनट में आग लग गई और दो अन्य बसों के बीच में खड़ी बस पूरी तरह से जल गई, जबकि एक बस का केबिन व दूसरी बस का पिछला हिस्सा जल गया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
वाहनों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल अधिकारियों ने आग पर काबू पाया।
उधर सेक्टर-65 आइरिया विक्ट्री वैली सोसाइटी के पास खाली प्लॉट में एक कंपनी की 10 गाड़ियां खड़ी थीं। इस दौरान गाड़ियों पर आतिशबाजी गिर गई और आग लगाने से तीन गाड़ियां जल गई। सूचना मिलते ही वाटिका चौक पर मौजूद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया।


 

4 of 6
गुरुग्राम में लोगों ने जलाए पटाखे - फोटो : अमर उजाला
बाजरे की फसल जलकर राख
गांव भोड़ाकलां में आतिशबाजी बाजरे की फसल पर गिर गई। इस हादसे में करीब डेढ़ एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। करीब 50 मिनट में दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया, मगर जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक फसल जलकर राख हो चुकी थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
लोगों ने जमकर की आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
शॉर्ट सर्किट से कई स्थानों पर लगी आग
गुरुग्राम जिले में शॉर्ट सर्किट के कारण भी कई जगह आग लगने की घटना हुई। आईएमटी सेक्टर-3 में शराब अहाता, गढ़ी हरसरू स्थित आरएमसी प्लांट में बिजली पैनल, ओम इंटरप्राइजेज में इलेक्ट्रिक पैनल, पटौदी चौक पर विकास स्टील के गोदाम में आग लगने से फ्रिज, सेक्टर-7 मार्केट की एक दुकान पर लगे मोबाइल टावर, सेक्टर-23 के मकान नंबर 1723, सेक्टर-9ए के खुशबू अपार्टमेंट के एक फ्लैट में सिविल लाइन गुरुद्वारे के पास फल गोदाम, सेक्टर-46 के मकान नंबर 2337, साउथ सिटी-2 के मकान नंबर 53 में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कूड़े के ढेर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
पटाखे से कूड़े में आग लगी
गुरुग्राम सेक्टर-90, खांडसा रोड, शिवाजी नगर, जैकबपुरा, सेक्टर-5, गोदरेज अपार्टमेंट धनवापुर रोड, सेक्टर-32 के खाली मैदान में पड़े कूड़े में पटाखे से आग लग गई। इसके अलावा विकास सदन के बाहर लगे बर्खास्त पीटीआई के धरना स्थल पर लगे टेंट में आग लग गई। सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास सजावट के सामान की दुकान में पटाखे से आग लग गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें