फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पीएम वाजपेयी की अंतिम यात्रा के चलते आज कई मार्ग रहेंगे बंद, इन रास्तों से बचकर चले

Fri, 17 Aug 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ATAL JEE LAST - फोटो : self
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा के चलते शुक्रवार को राजधानी में कई मार्ग बंद रहेंगे।  दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि आठ बजे के बाद अंतिम यात्रा वाले मार्गों पर न जाएं। आईएसबीटी कश्मीरी गेट से शांतिवन की तरफ लोअर रिंग रोड पर वाहनों को आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।  ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा सुबह कृष्णा मेनन मार्ग स्थित  उनके सरकारी आवास से डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय तक जाएगी।
विज्ञापन

2 of 8
इसके बाद डीडीयू मार्ग से शांतिवन तक जाएगी। इस दौरान कृष्णा मेनन मार्ग, सुनेहरी बाग रोड, तुगलक रोड, अकबर रोड, तीस जनवरी लेन, क्लेरीज होटल से विंडसर प्लेस तक जनपथ, मानसिंह रोड, शाहजहां रोड से तिलक मार्ग सी-हैक्सॉगन, मानसिंह रोड से सी-हैक्सॉगन तक राजपथ, विंडसर प्लेस से सी-हैक्सॉगन तक आशोक रोड, फिरोजशाह से सी-हैक्सॉगन तक केजी मार्ग, मंडी हाउस से सी-हैक्सॉगन तक कॉपरनिकस मार्ग, शाहजहां रोड, एसबीएम से तिलक ब्रिज तक जाकिर हुसैन मार्ग, भगवान दास रोड, सिकंदरा रोड, भैरो मार्ग टी पाइंट से डब्ल्यू पाइंट तक मथुरा रोड, तिलक ब्रिज से दिल्ली गेट तक बीएसजैड मार्ग, आईपी मार्ग, डीडीयू मार्ग, राजघाट से दिल्ली गेट तक जेएलएन मार्ग, आईजीआई स्टेडियम टी पाइंट से यमुना बाजार तक रिंग रोड, दिल्ली गेट से छात्ता रेल तक नेताजी सुभाष मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से शांतिवन तक निशादराज मार्ग बंद रहेंगे।
विज्ञापन

नार्थ से साउथ ऐसे जाएं

3 of 8
delhi police - फोटो : अमर उजाला
साउथ से नोर्थ जाने के लिए अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, मटर टेरेसा क्रेसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइया रोड, रानी झांसी रोड होकर जा सकते हैं। इसके अलावा कनॉट प्लेस पहुंचकर मिंटो रोड, भवभूर्ति मार्ग, अजमेरी गेट, शृद्धानंद मार्ग, लाहौरी गेट, नया बाजार, पीली कोठी, एसपी मुखर्जी मार्ग होकर नार्थ दिल्ली जा सकते हैं। रिंग रोड आईएसबीटी (कश्मीरी गेट), सलीमगढ़ बाइपास रोड और आईपी एस्टेट फ्लाईओवर होकर जा सकते हैं। निजामुद्दीन ब्रिज से यमुना पार कर पुश्ता रोड, जीटी रोड होकर आईएसबीटी कश्मीर गेट जा सकते हैं। 

पूर्वी से पश्चिमी दिल्ली ऐसे जाएं

4 of 8
delhi police - फोटो : अमर उजाला
डीएनडी, एनएच-24, विकास मार्ग, शाहदरा ब्रिज और वजीराबाद ब्रिज होकर रिंग रोड व आगे जा सकते हैं। विकास मार्ग, लेफ्ट टर्न लेकर रिंग रोड, राइट टर्न लेकर मथुरा रोड और भैरो मार्ग होकर आगे जा सकते हैं।  

 
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर शाम चार बजे होगा अंतिम संस्कार

5 of 8
बीजेपी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय से रवाना होगी, जो राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक पहुंचेगी। शाम चार बजे पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले सुबह साढ़े 7 से साढ़े 8 बजे तक वाजपेयी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा जाएगा। करीब 9 बजे पार्थिव शरीर भाजपा मुख्यालय लाया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात करीब आठ बजे एम्स से पूर्व पीएम का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा। इसके बाद भाजपा सहित तमाम नेताओं और मंत्रियों का अंतिम दर्शन के लिए आना शुरू हुआ। इसी दौरान पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शोक व्यक्त भी किया। इसके बाद विशेष सुरक्षा के बीच पूर्व पीएम के पार्थिव शव को उनके आवास तक लाया गया।
विज्ञापन

हरियाणा-दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

7 of 8
atal
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक स्वरूप शुक्रवार को हरियाणा और दिल्ली में स्कूल-कॉलेज और सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश घोषित किया गया है। हरियाणा में सात दिन के राष्ट्रीय शोक के चलते सभी सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रध्वज भी आधा झुका रहेगा
विज्ञापन

8 of 8
atal bihari vajpayee
हरियाणा के मुख्य सचिव के कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार शुक्रवार को सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्ड व निगम कार्यालयों सहित स्कूल व कॉलेजों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 16 अगस्त से 22 अगस्त तक सात दिन का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान राज्य में सरकारी स्तर पर किसी तरह के कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम या मनोरंजन कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें