फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manu Bhaker: भारत लौटीं मनु भाकर, ढोल-नगाड़ों के साथ एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, फैंस ने ली सेल्फी; देखें Photo

Wed, 07 Aug 2024 05:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मनु भाकर का एयरपोर्ट पर स्वागत - फोटो : अमर उजाला
निशानेबाज मनु भाकर अपने निजी कोच जसपाल राणा के साथ नई दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर स्वागत करती हुई। एक ही संस्करण में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भाकर पेरिस गेम्स 2024 में एक सफल अभियान के बाद दिल्ली पहुंचीं
विज्ञापन

2 of 7
मनु भाकर और उनके कोच - फोटो : अमर उजाला
निशानेबाज मनु भाकर का अपने निजी कोच जसपाल राणा के साथ दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर स्वागत हुआ। एक ही संस्करण में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी भाकर पेरिस गेम्स 2024 में एक सफल अभियान के बाद दिल्ली पहुंचीं हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
मनु भाकर और उनके कोच - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचते ही पहले से उनके इंतजार में खड़े फैंस ने निशानेबाज भाकर का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मनु के माता-पिता भी मौजूद रहे।
 

4 of 7
मनु भाकर और उनके कोच - फोटो : अमर उजाला
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने फैंस का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट और होटल में जिस तरह से मेरा स्वागत किया गया, उससे मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे बहुत खुशी है कि देश के लोग मुझे इस तरह से सपोर्ट कर रहे हैं। मैं दो पदक और भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए ढेर सारी प्रेरणा लेकर आई हूं।
विज्ञापन

5 of 7
मनु भाकर और उनके कोच - फोटो : अमर उजाला
मनु के साथ उनके कोच जसपाल राणा का भी जोरदार स्वागत हुआ। मनु ने कहा कि बेहद खुशी है इतना प्यार मिल रहा हैं। फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों का जोरदार स्वागत किया। वहीं, कुछ फैंस को मनु के साथ सेल्फी लेने का भी मौका मिला।
विज्ञापन

6 of 7
मनु भाकर और उनके कोच - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को लेने उनके माता-पिता एयरपोर्ट पहुंचे। उनके चेहरे पर बेटी की जीत की खुशी साफतौर पर झलक रही थी। उनके माता-पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनु ने जो उपलब्धि हासिल की है वह किसी भी माता-पिता के लिए गर्व की बात है। मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा, मनु के लिए जो लोगों का अत्यधिक प्रेम है, उसे देखकर अत्यंत प्रसन्न हूं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मनु भाकर - फोटो : PTI
मनु के कोच जसपाल राणा ने कहा कि यह गर्व का क्षण है कि 22 साल की उम्र में एक युवा लड़की ने देश के लिए इतिहास रच दिया है। मैं इस समय सबसे गौरवान्वित व्यक्ति हूं क्योंकि मेरा ओलंपिक सपना उसके माध्यम से पूरा हुआ है। हमें उस पर गर्व होना चाहिए। आगामी ओलंपिक में वह और मजबूत होगी, शायद वह स्वर्ण में परिवर्तित हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें