फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग से परेशान व्यापारी जूता पॉलिश कर के तो कोई सब्जी बेच कर जता रहा विरोध..

Sat, 31 Mar 2018 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
sealing protest - फोटो : himanshu soni
दिल्ली में सीलिंग से परेशान व्यापारियों ने अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन किया..
(सभी फोटो- हिमांशु सोनी)
विज्ञापन

2 of 8
sealing protest - फोटो : himanshu soni
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का अमर कॉलोनी के व्यापारियों ने दिनभर इंतजार किया ताकि वे उनके समर्थन में आकर अपने वायदे के अनुसार भूख हड़ताल शुरु करें। सीलिंग के खिलाफ केजरीवाल के अनशन की पूर्व घोषणा को लेकर व्यापारियों ने मंच तक तैयार कर लिया था।
विज्ञापन

3 of 8
sealing protest - फोटो : himanshu soni
केजरीवाल तो नहीं आए अब इस मंच से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी सीलिंग की समस्या का समाधान ढूंढ़ने पहुंचेंगे। अमर कॉलोनी के कारोबारियों ने मंच से ऐलान किया कि रविवार शाम तीन बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी सीलिंग की समस्याओं से दूर करने के लिए पहुंचेंगे।

4 of 8
sealing protest - फोटो : himanshu soni
उधर, सीलिंग की मार झेलने वाले व्यापारियों ने अमर कॉलोनी में पटरी पर सब्जियां बेच विरोध जताया। शनिवार को सीलिंग के खिलाफ अमर कॉलोनी के व्यापारियों ने नायाब तरीके से विरोध दर्ज किया। सीलिंग की मार झेलने वाले कपड़ा व्यापारी रेहड़ी-पटरी लगाकर 20-20 रुपये में लेडीज शूट बेचने बैठ गए।
विज्ञापन

5 of 8
sealing protest - फोटो : himanshu soni
कई व्यापारियों ने जूता पॉलिस कर विरोध जताया। इसी तरह व्यापारी विरोध दर्ज कराने के लिए खीरा, ककरी, सब्जियां तक बेचते दिखें। व्यापारियों का कहना था कि हमारी दुकाने सील हो गई है। अब हमारे पास कुछ भी नहीं बचा है। सीलिंग के कारण व्यापारी वर्ग सड़क पर आ गया है।
विज्ञापन

6 of 8
sealing protest - फोटो : himanshu soni
जब हमारा करोबार ठप हो जाएंगा तो हम सड़क पर ही सब्जियां बेचकर जीवन यापन करने को मजबूर हो गए है। बनी बनाई दुकान बंद होने से रेहड़ी-पटरी का ही सहारा है। अमर कॉलोनी के व्यापारी विजय तनेजा ने कहा कि सीलिंग के खिलाफ सरकार हमारी मदद को आगे नहीं आ रही है।
विज्ञापन

7 of 8
sealing protest - फोटो : himanshu soni
पूरा कारोबार चौपट हो गया है। हमारी मजबूरी सुनने को कोई भी तैयार नहीं है। दुकानें सील है इसी लिए हमलोग सब्जियां बेच रहे है, कोई बूट पॉलिस कर रहा है। बता दें कि पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमर कॉलोनी पहुंचकर ऐलान किए थे कि 31 मार्च तक केंद्र सरकार सीलिंग की समस्या का समाधान नहीं ढूंढती तो हम अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
sealing protest - फोटो : himanshu soni
लेकिन शुक्रवार को उन्होंने अनशन करने से मना कर दिया। जबकि अमर कॉलोनी में उनके अनशन के लिए मंच भी व्यापारियों ने तैयार कर लिया था। अब कॉलोनी के व्यापारियों को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें