फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव जीतने के बाद शीला दीक्षित से आशीर्वाद लेने पहुंचे मनोज तिवारी, 3.66 लाख वोटों से दी थी मात

Sat, 25 May 2019 06:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शीला दीक्षित से मिले मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनावों में दिल्ली की पूर्व सीएम और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से ही अपनी प्रतिद्वंद्वी शीला दीक्षित को करारी शिकस्त देने का बाद आज भाजपा सांसद मनोज तिवारी उनसे मिलने पहुंचे। बता दें कि इस चुनाव में दोनों नेता आमने-सामने थे और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उन्हें कुल 3,66,102 वोटों से हराया। आगे जानिए क्यों शीला दीक्षित से मिलने पहुंचे थे मनोज तिवारी...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शीला दीक्षित से मिले मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
चुनाव परिणाम आने के दो दिन बाद मनोज तिवारी आज शीला दीक्षित के घर पहुंचे और उनसे आशीर्वाद भी लिया। जब उनसे पूछा गया कि वह शीला दीक्षित के घर क्यों गए थे उन्होंने इसके बारे में बताया। मनोज तिवारी ने कहा कि शीला दीक्षित की तबीयत कुछ खराब चल रही है, इसलिए वह उनका हाल जानने उनके घर गए थे। इस बीच दोनों नेताओं की मुलाकात काफी सौहार्दपूर्ण रही।
विज्ञापन

3 of 6
शीला दीक्षित से मिले मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में कांग्रेस का पूरा कुनबा ढहा
भाजपा की आंधी में कांग्रेस लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनावों में चित हो गई। पूरे दमखम के साथ पुराने दिग्गजों को उतारने के बावजूद किसी भी लोकसभा सीट पर कांग्रेस का सिक्का नहीं चला। सभी धुरंधर नेता भाजपा के सामने टिक नहीं पाए और मतगणना केंद्रों से निराश होकर दूसरे व तीसरे राउंड में भी बाहर निकल गए। इस हार से एक बात तो तय हो गई है कि कांग्रेस में अब कई फेरबदल देखने को मिलेंगे, क्योंकि दिल्ली में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

4 of 6
शीला दीक्षित से मिले मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
चुनाव के ठीक पूर्व बतौर विकास का चेहरा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने तीन बार की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर दांव लगाया, लेकिन वह खुद अपनी सीट नहीं बचा सकी। इसी तरह पैराशूट उम्मीदवार बॉक्सर विजेंद्र कुमार को दक्षिणी दिल्ली संसदीय सीट पर उतारा गया, लेकिन हताशा ही हाथ लगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो भी दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में कोई उम्मीद नहीं जगा पाया।
विज्ञापन

5 of 6
शीला दीक्षित मनोज तिवारी पूर्वी दिल्ली सीट से आमने-सामने - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले चुनाव में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से शिकस्त खा चुके जयप्रकाश अग्रवाल को भी इस बार चांदनी चौक विधानसभा सीट से भाजपा के डॉ. हर्षवर्धन के सामने उतारा गया, लेकिन वह विफल साबित हुए। यही हाल नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले अजय माकन, पूर्वी दिल्ली के प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली, पश्चिमी दिल्ली के प्रत्याशी महाबल मिश्रा जो कांग्रेस के पूर्वांचल चेहरा है और उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट के प्रत्याशी राजेश लिलोठिया का भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
इस हार के बाद अब यह तय हो गया है कि प्रदेश संगठन में भारी फेरबदल होगा क्योंकि संगठन के तौर पर कांग्रेस दिल्ली में बिखर रही है। अगले साल विधानसभा चुनाव भी दिल्ली में होने है। लिहाजा प्रदेश नेतृत्व को भी बदला जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें