फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त बस-मेट्रो सफर के एलान पर मनोज तिवारी का केजरीवाल पर तंज, बोले- हम सबके लिए फ्री कर देंगे

Tue, 04 Jun 2019 08:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जैसे ही यह घोषणा की कि महिलाएं दिल्ली मेट्रो और डीटीसी व क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी तो इसके कुछ देर बाद ही दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मनोज तिवारी इस दौरान ये तक कह गए कि हम तो सबके लिए मुफ्त यात्रा कर देंगे। पूरी प्रेसवार्ता में मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें घोषणा मंत्री कहा और ऐसी बातें कीं जिन्हें पढ़कर आपको भी हंसी आएगी....

विज्ञापन

2 of 7
manoj tiwari - फोटो : सोशल मीडिया
तिवारी बोले- दिल्ली के घोषणा मंत्री ने फिर से घोषणा की है और दिल्लीवालों को ये समझाने की जरूरत नहीं है कि ये किसका नाम है। उनके ऊपर नाकामपन्ती का ठप्पा  लग चुका है। इन लोगों ने दिल्ली को 70 वादों के जाल में उलझाया और ऐसा उलझाया कि दिल्ली को प्रदूषण में नंबर-1 बना दिया। वो बोलते थे कि दिल्ली को नंबर-1 बनाएंगे लेकिन उस वक्त नहीं पता था कि किस चीज में नंबर-1 बनाएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
जनसभा को संबोधित करते दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
मनोज तिवारी ने आगे कहा कि दिल्ली को प्रदूषण में नंबर-1 बनाने वाले केजरीवाल ने ऐसी घोषणा की है कि हर घोषणा पर दिल्लीवासियों की हंसी रुकती नहीं है। कल को केजरीवाल ऐसी भी घोषणा कर सकते हैं कि बस आपके घर के सामने आकर रुकेगी। आप वहीं से उसमें बैठिए दिनभर घूमिए और फिर शाम को बस आपको अपने घर पर ही छोड़ेगी।

4 of 7
मनोज तिवारी ने बलिया में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आज हम आपके सामने इसलिए बैठे हैं क्योंकि हमारी चौकीदारी जारी है। हम अब दिल्ली को नुकसान पहुंचाने की छूट नहीं दे सकते। उन्होंने आगे कहा 52 महीने हो गए हैं दिल्ली की सरकार बने, अब कुछ ही समय बचा है और अचानक से उन्हें याद आया कि जनता के लिए घोषणा करनी है, क्योंकि उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है।
विज्ञापन

5 of 7
manoj tiwari
देश में दो नेता बेचैन हैं एक दिल्ली के केजरीवाल और दूसरी बंगाल की मुख्यमंत्री। जो बात उन्होंने कही है वो अच्छी है, हम ये भी योजना बना रहे हैं कि बसों में कोई भी बैठे उसे पैसे नहीं देने पड़ें लेकिन हम हवाई बातें नहीं करेंगे उस पर गंभीरता से काम करेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
तिवारी ने कहा कि दिल्ली में सवा करोड़ महिलाएं हैं, ट्रांसपोर्ट के लिए 20 हजार बस की जरूरत है। दिल्ली में इस वक्त मुश्किल से 3500-3800 बसें बची हैं और इन बसों की ये हालत कैसे है वो भी किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने पूछा आखिर मार्शल और पैनिक बटन कहां हैं। उन्होंने तंज मारते हुए कहा दिल्ली के सीएम लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की सातों सीटें जीतने की बात करते थे, जब हर गए तो बोले ये चुनाव मेरा था ही नहीं ये तो बड़ा चुनाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
वो बोले दिल्ली को ऐसे झूठों के जाल से बचाना है। केजरीवाल के 70 वादे 74 झूठ हैं। केजरीवाल वोट खरीदने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी दिल्लीवासियों से कहती है कि 5 साल अब हमें देने की जरूरत है। तिवारी बोले कि केजरीवाल दिल्ली के लिए अभिशाप हैं। तिवारी बोले कि जो व्यक्ति 52 महीने में कुछ नहीं कर पाया वो 3 महीने में क्या कर पाएगा। केजरीवाल को आयुष्मान योजना को लागू करना चाहिए। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि मेट्रो का किराया बढ़वाने में केजरीवाल सरकार का हाथ है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें