फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री को क्यों आया गुस्सा, बोलीं- दिल्लीवालों पर शर्म आती है

Mon, 21 Jan 2019 01:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फरहीन
दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके साकेत में 1990 के दशक की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री व पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की पत्नी के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई। बदमाश उनके सिर पर मुक्का मारकर पर्स और मोबाइल लूट ले गए। अपने साथ हुई वारदात से फरहीन बहुत ज्यादा दुखी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
farheen prabhakar - फोटो : इंस्टाग्राम
फरहीन का कहना है कि वह सड़क पर पड़ी रहीं, मगर कोई उनकी सहायता के लिए आगे नहीं आया। दिल्ली के लोगों पर शर्म आती हैं। जो एक दूसरे की सहायता नहीं करते तभी दिल्ली में निर्भया सामूहिक दुष्कर्म जैसे कांड होते हैं। उन्होंने चोरी की धारा में एफआईआर दर्ज करने पर भी पुलिस को लेकर नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है कि एक आर्मी अफसर ने बदमाशों की गाड़ी का नंबर नोट किया है।
विज्ञापन

3 of 5
farheen prabhakar - फोटो : social media
जब वह बदमाशों के पीछे भाग रही थीं तो उन्हें अस्थमा का अटैक आ गया। वह रोड पर गिर पड़ीं, मगर कोई उनकी सहायता के लिए आगे नहीं आया। पुलिस ने भी लूटपाट की  बजाय चोरी की धारा में ई-एफआईआर दर्ज किया है। पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर पत्नी फरहीन प्रभाकर के साथ सर्वप्रिय विहार, पंचशील पार्क में रहते हैं। फरहीन शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कार से सलेक्ट सिटी मॉल जा रही थीं। मैक्स अस्पताल के सामने चार लड़के आगे-पीछे से उनकी कार को जोर-जोर से पीटने लगे।

4 of 5
farheen prabhakar - फोटो : social media
उस समय उनकी कार रुकी हुई थी और वह मोबाइल पर सहेली से बात कर रही थीं। उन्होंने लड़कों से कार में हाथ मारने का कारण पूछा तो एक युवक उन्हें गाली देने लगा। फरहीन के कारण पूछने पर युवक ने उनके सिर में जोर से मुक्का मार दिया।  सिर में मुक्का लगने से उन्हें चक्कर जैसा आ गया और वह हक्काबक्का रह गईं। आरोपी युवक उनका मोबाइल छीनकर ले गया। दूसरी तरफ से दूसरा युवक उनका बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 15 हजार रुपये व कुछ ज्वैलरी थी। आरोपी युवकों की संख्या वह चार बता रही हैं। बदमाश विपरीत कैरिज्वे की तरफ फरार हो गए।    किसी राहगीर का मोबाइल लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरहीन
पुलिस ने चोरी की धारा में दर्ज की एफआईआर  
फरहीन प्रभारकर ने बताया कि पीसीआर कॉल करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने ले गई। थाने में पुलिसकर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी और अपनी मर्जी से एफआईआर दर्ज की। साकेत पुलिस ने चोरी की धारा 379 में एफआईआर दर्ज की है। जबकि बीच सड़क पर दिनदहाड़े उनके साथ मारपीट व लूटपाट हुई है। ऐसे में पुलिस को लूटपाट की धारा में मामला दर्ज करना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें