21 जनवरी यानी आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा हुआ है। इसे सुपर ब्लड वोल्फ मून भी कहा जा रहा है। ग्रहण के दौरान इस दिन चांद लाल रंग के साथ तांबे के रंग जैसा गहरा नजर आएगा।भारतीय समय के अनुसार यह चंद्रग्रहण पौष माह की पूर्णिमा तिथि पर 21 जनवरी की सुबह 9.04 मिनट से शुरू हो चुका है और इसका मोक्ष दोपहर 12 .21 मिनट पर होगा। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं लगा है। चंद्रग्रहण के बाद ऐसे कई काम होते हैं जिन्हें करने से इसका प्रभाव कम होता है। जानिए क्या हैं वो 8 काम जो चंद्रग्रहण के बाद जरूर करने चाहिए....
विज्ञापन
2 of 5
Lunar eclipse
ग्रहण के बाद सबसे पहले स्नान करना चाहिए। नहाकर पूजा करनी चाहिए और उससे पहले कुछ भी खाना नहीं चाहिए।
आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि जो कपड़े ग्रहण के समय पहनें हों उसे कभी दोबारा न पहनें। यह बेहतर होगा कि आप ग्रहण वाले कपड़ों को दान कर दें।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक
नहा-धोकर स्वच्छ होने के बाद सबसे पहला काम घर और अपने पूजा स्थान की सफाई का करें। देवी-देवताओं की की प्रतिमाओं पर गंगा छिड़कर उन्हें शुद्ध करें हो सके तो उनके कपड़े भी बदल दें।
पूरे घर की सफाई के बाद धूप अगरबत्ती से धुआं दिखाएं।
4 of 5
सूर्य ग्रहण
पंडितों का मानना है कि ग्रहण के बाद भगवान शिव की पूजा बहुत फलदायी होती है। ये अगर आप मंदिर में जाकर करें तो लाभ होगा।
चंद्र ग्रहण के बाद अपने पितरों व पूर्वजों की याद में दान जरूर करें, ऐसा करने से बुरा प्रभाव खत्म हो जाएगा।