फरीदाबाद में अब भी मनमोहन सिंह को ही प्रधानमंत्री माना जा रहा है। (सभी फोटो: गौरव चौधरी/अमर उजाला) 16 मई को चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई और 26 मई को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए। सात अप्रैल से शुरू हुई लोकसभा चुनाव प्रक्रिया 12 मई को समाप्त हो गई। लेकिन, यहां न तो सांसद बदले और न ही प्रधानमंत्री। यह कुछ अचरज की बात है, लेकिन तस्वीरें कुछ यही बयां कर रही हैं। नई सरकार के गठन को 50 दिन पूरे हो गए, लेकिन कार्यालयों में अभी भी मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में सुशोभित हो रहे हैं।