दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के एंटी रोमियो स्क्वॉड को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवतियों से हो रहे छेड़छाड़ को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड जैसा कदम सही है, लेकिन अगर कोई लड़का-लड़की साथ-साथ जा रहे हो, तो उन्हें बेवजह परेशान करना ठीक नहीं। ऐसा करना 18वीं सदी में वापस जाने जैसा होगा। उन्होंने यूपी के प्रेमी जोड़ों को ऑफर देते हुए कहा, 'आप दिल्ली आइए और दिल खोलकर प्यार करिए।'
Trending Videos
विज्ञापन
'एमसीडी में बहुत घोटाले'
2 of 5
manish sisodia
- फोटो : अमर उजाला
सिसोदिया ने यह बातें एक न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कही। उन्होंने एमसीडी चुनाव को लेकर कहा कि 10 साल से बीजेपी एमसीडी में है। इस दौरान एमसीडी में कई घोटाले हुए हैं। बीजेपी बताए कि अब तक दिल्ली साफ क्यों नहीं हुई?
विज्ञापन
'ईवीएम में बीजेपी को ही वोट क्यों?'
3 of 5
मनीष सिसोदिया
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के प्रचंड वोट पर सिसोदिया ने कहा कि ईवीएम में कोई भी बटन दबाने पर सिर्फ बीजेपी को ही वोट क्यों जा रहा है, ये सोचने वाली बात है। राजस्थान से इतने ईवीएम क्यों लाए गए, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
'थालीकांड के सारे आरोप झूठे'
4 of 5
kejriwal food
आम आदमी पार्टी के 16 हजार रुपये की थाली विवाद पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि थालीकांड के सारे आरोप झूटे हैं। मैंने खुद लिखा था कि एक थाली पर 2500 से ज्यादा का खर्च नहीं करेंगे। बीजेपी हम पर गलत आरोप लगा रही है।
'शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट में भ्रष्ट्राचार का जिक्र नहीं'
5 of 5
manish sisodia
सिसोदिया ने कहा कि शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट में आम आदमी पार्टी पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे सभी मीडिया के जरिए प्रचारित हुए हैं। रिपोर्ट में एक रुपये के भ्रष्टाचार का भी जिक्र नहीं है।