फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाते थे मांगेराम गर्ग, दिल्ली में कराई थी छठ पूजा शुरू

Sun, 21 Jul 2019 10:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मांगेराम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के नरवाना तहसील के कुराड़ गांव में 23 नवंबर 1936 को जन्मे दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मांगेराम गर्ग का जीवन प्रेरणादायक है। बचपन से ही सेवाभाव से ओत-प्रोत मांगेराम गर्ग जब अपने मामा के यहां समालखा गांव में रहते थे तो उन दिनों वहां के रेलवे स्टेशन पर एक या दो ही रेलगाड़ी आवागमन करती थी। ट्रेन आने से पहले ही मांगेराम अपनी मटकी में पानी भर लेते थे और यात्रियों को लोटा लेकर पानी पिलाते थे। इस पुनीत कार्य को देखकर उन्हें हर कोई बड़े आश्चर्य से देखता था। 

इतना ही नहीं, आज कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वालों की सरकार जो आर्थिक सहायता व अभिनंदन करती है, वह सब उन्हीं के प्रयासों से शुरू हो सका। अमरनाथ यात्रा के लिए विशेष इंतजाम भी उन्हीं की मेहनत से प्राप्त हुए। राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गजों का कहना है कि मांगेराम गर्ग की पार्टी में आपदा प्रबंधन को लेकर बड़ी भूमिका थी। जब भी किसी राज्य में किसी भी तरह की आपदा आती थी तो उन्हें ही वहां की पूरी जिम्मेदारी दी जाती थी। 
विज्ञापन

2 of 6
मांगेराम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
मांगेराम गर्ग के नजदीकी प्रवीण कुमार बताते हैं कि महज 14 वर्ष की उम्र में वे महाराष्ट्र के वर्धा पहुंच आचार्य विनोबा भावे के संपर्क में आ गए थे। उनके चर्चित मल निस्तारण अभियान में गर्ग का योगदान देखकर विनोबा भावे भी काफी खुश थे। चूंकि, आर्थिक स्थिति को लेकर भी उन्हें आगे बढ़ना था। इसलिए करीब 8 वर्ष बाद दिल्ली वापस आकर लाडो सराय स्थित एक दाल मिल में 80 रुपये प्रतिमाह के वेतन पर उन्होंने नौकरी शुरू की। महज 3 माह में मिल की आमदनी जब 10 गुना बढ़ी तो मिल स्वामी ने उन्हें 25 फीसदी का हिस्सेदार बना लिया। संघ के साथ मिलकर उनका सेवाभाव जारी रहा।
विज्ञापन

3 of 6
मांगेराम गर्ग को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में छठ पूजा शुरू कराई
बताया जाता है कि दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के कार्यकाल में मांगेराम गर्ग के अथक प्रयासों से दिल्ली विकास समिति की स्थापना की गई, जिसके अध्यक्ष तरुण विजय को बनाया गया था। इसके बाद दिल्ली में छठ पूजा के लिए भी प्रयास किए और यमुना के घाटों का सौंदर्यीकरण हुआ।

4 of 6
मांगेराम गर्ग का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
तीर्थों का विकास-भारत का विकास
अक्सर मांगेराम गर्ग कहा करते थे तीर्थों का विकास, भारत का विकास। 90 के दशक में दिल्ली भाजपा में मांगेराम गर्ग के नेतृत्व में काम करने वाले नेताओं का कहना है कि उस वक्त अशोक सिंघल, पूर्व पीएम अटल विहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं के साथ मिलकर मांगेराम गर्ग ने एक सर्वे कराया था, जिसमें ये सामने आया कि देश में 95 फीसदी लोग हर वर्ष धार्मिक यात्रा करते हैं, जबकि 5 फीसदी लोग पर्यटन के लिए जाते हैं। इसलिए उन्होंने देश के धार्मिक स्थलों की कायाकल्प कराने के लिए सरकारी स्तर पर प्रयास शुरू किए थे।
विज्ञापन

5 of 6
मांगेराम गर्ग का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
हर जिले में अपनी भूमि पर कार्यालय बना रही है भाजपा
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि देशभर में जिला स्तर पर पार्टी कार्यालयों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पार्टी हाईकमान ने इसके लिए एक पांच सदस्यीय समिति भी बनाई है, जिसमें मांगेराम गर्ग के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी हैं। हर जिले में अपनी भूमि खरीदकर कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल करीब 70 फीसदी प्रोजेक्ट पर काम हो चुका है। दिल्ली के डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय के निर्माण की जिम्मेदारी भी इनके कंधों पर थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मांगेराम गर्ग के पार्थिव शरीर को ले जाते नेता - फोटो : अमर उजाला
राजनीति में मांगेराम गर्ग का सफर
जिलाध्यक्ष के बाद दिल्ली भाजपा प्रदेश महामंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष के बाद 1997 में वे दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष बने। इनके नेतृत्व में 1999 में भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर विजय दिलाई। मांगेराम गर्ग लगातार पांच वर्ष यानी, साल 2002 तक प्रदेशाध्यक्ष रहे। वर्ष 2003 से 2008 तक दिल्ली विधानसभा के सदस्य रहे। राष्ट्रीय आजीवन सहयोग निधि के प्रमुख वर्ष 2002 से 2014 तक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें