कुंडली में लंबा जाम, पुलिस से नोकझोंक
सोनीपत में कोरोना संक्रमण के दिल्ली कनेक्शन के चलते एक बार फिर दिल्ली से लगती सीमाओं को सील कर दिया है। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने बॉर्डर सील किए जाने के आदेश दिए थे। इसका असर शुक्रवार सुबह से ही दिखाई दिया। कुंडली बॉर्डर पर जरूरी सेवाओं से संबंधित ऐसे सैकड़ों वाहन पहुंचे, जिनके पास ई-पास नहीं थे। ऐसे में उन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया गया। वहीं, पुलिस व चिकित्सीय स्टाफ को भी ई-पास दिखाकर ही एंट्री मिली। यही कारण रहा कि कई बार बॉर्डर पर खींचतान की स्थिति बनी। पुलिस से नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।