फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की पॉलिथीन बदलने पर आया गुस्सा, गाली-गलौज के बाद बुरी तरह पीट कर उतारा मौत के घाट

Fri, 11 May 2018 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 8
man murder by beating - फोटो : राजन राय
बाजार में सब्जी खरीदते वक्त बुधवार रात दूसरे ग्राहक से पॉलिथीन बदल जाने पर दो पक्षों में हुए विवाद में एक की जान चली गई। दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामले में थाना सेक्टर-49 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। बृहस्पतिवार शाम आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए लोगों ने बरौला चौराहे पर शव रखकर जाम भी लगा दिया। (सभी फोटो- राजन राय)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
man murder by beating - फोटो : राजन राय
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवा सकी। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से लखीमपुर खीरी निवासी राजकिशोर गुप्ता (50) नोएडा के बरौला गांव में किराये पर परिवार के साथ रहकर बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास पान की दुकान चलाता था। बुधवार रात वह बरौला सब्जी मंडी में सब्जी लेने गया था। सब्जी खरीदने के बाद विक्रेता ने उनकी पॉलिथीन किसी और ग्राहक को पकड़ा दी।
विज्ञापन

3 of 8
man murder by beating - फोटो : राजन राय
इसे लेकर राजकिशोर की पॉलिथीन पकड़ने वाले ग्राहक से गाली-गलौच हो गई। इस पर दूसरे ग्राहक ने फोन कर अपने तीन साथियों को बुलवा लिया। चारों ने राजकिशोर की तब तक पिटाई की जब तक वह बेहोश हो गिर नहीं गया। अन्य दुकानदारों ने बीचबचाव का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उन्हें धमकाया तो वह तमाशबीन बन गए।

4 of 8
man murder by beating - फोटो : राजन राय
राजकिशोर के गिरते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। दुकानदार उसे प्रयाग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची थाना सेक्टर-49 पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने राजकिशोर के बेटे हिमांशु गुप्ता की शिकायत पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

5 of 8
man murder by beating - फोटो : राजन राय
सड़क पर शव रखकर एक घंटे तक लगाया जाम
बृहस्पतिवार दोपहर शव परिजन को सौंप दिया गया। तब तक पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। इससे नाराज परिजनों ने शाम करीब चार बजे राजकिशोर का शव थाना सेक्टर-49 के सामने बरौला चौराहे पर रखकर सड़क जाम कर दी। लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक पुलिस अधिकारियों ने नाराज परिजन को समझाया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। इस दौरान हंगामे की आशंका को देखते हुए सभी सीओ और आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
man murder by beating - फोटो : राजन राय
हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने से मना करने का आरोप
बृहस्पतिवार शाम को सड़क पर शव रख धरना-प्रदर्शन कर रहे राजकिशोर के भाई श्याम किशोर ने बताया कि बुधवार रात थाना सेक्टर-49 पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने से ही इंकार कर दिया था। पुलिस बिना किसी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अपने आप दिल का दौरा पड़ने से मौत की बात कहने लगी थी। जबकि दर्जनों दुकानदार मारपीट के प्रत्यक्षदर्शी थे। प्रयाग अस्पताल के डॉक्टरों ने मारपीट की बात कही थी। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस पर आरोपियों को बचा रही है।
विज्ञापन

7 of 8
man murder by beating - फोटो : राजन राय
दुकान से अवैध वसूली करती थी पुलिस
राजकिशोर की मौत के बाद परिजन पुलिस से बेहद खफा थे। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह राजकिशोरी की पान की दुकान से अवैध वसूली करती थी। अवैध वसूली न देने पर उनकी दुकान बंद करा दी जाती थी और परेशान व प्रताड़ित किया जाता था। राजकिशोर नोएडा अपने बड़े बेटे हिमांशु गुप्ता और छोटे बेटे विवेक गुप्ता, बेटी मांशी गुप्ता और पत्नी मीरा के साथ रहते हैं। उनके बड़े बेटे हिमांशु की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

8 of 8
man murder by beating - फोटो : राजन राय
सीसीटीवी से कर रहे पहचान का प्रयास
क्षेत्राधिकारी तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि राजकिशोर के हत्यारोपियों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। साथ ही दुकानदारों और उस वक्त वहां मौजूद लोगों से आरोपियों के हुलिये की भी जानकारी ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें