सुप्रीम कोर्ट की निगरानी समिति ने नगर निगम की टीम से मसूदपुर गांव की हरिजन बस्ती में सीलिंग कार्रवाई कराई। यहां व्यवसायिक गतिविधियों वाली 34 रिहायशी संपत्तियों को सील किया। इस कारण कई परिवारों के समक्ष रहने की समस्या पैदा हो गई, क्योंकि मकान सील होने के कारण वे सड़क पर आ गए। इस दौरान नगर निगम की टीम ने भाजपा पार्षद मनोज महलावत एवं एक नेता का कार्यालय भी सील किया। दूसरी ओर दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने दक्षिण जोन में महरौली, महिपालपुर रोड से वसंत कुंज तक, मदनगीर और आसपास के इलाकों, जीरो रोड घिटोरनी और आरके पुरम में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।