फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों में चाकू लेकर इस गंदी चीज की कर रहे थे डिमांड, व्हाट्सएप पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 09 Jun 2018 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 4
viral video
शनिवार को हाथ में गंडासा और चाकू लेकर किसी से नशे (माल) की मांग कर रहे दो युवकों का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसे देखकर हरकत में आई पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश चल रही है। दोनों युवक एक ऑटो में बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
viral video
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दो युवक एक ऑटो में बैठे हुए हैं। इनमें से एक के हाथ में गंडासा दिख रहा है दूसरे के हाथ में चाकू है। दोनों गालियां देते हुए किसी से नशे की मांग कर रहे हैं और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
viral video
वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वे किसे धमका रहे थे। 1.19 मिनट की इस वीडियो में दोनों युवक कुछ अनापशनाप बोल रहे थे। शहर के कई व्हाट्सएप ग्रुप पर दोपहर में यह वीडियो वायरल हुआ। जैसे ही यह वीडियो पुलिस के हाथ लगा, पुलिस इन दोनों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

4 of 4
viral video
जांच में पता चला कि इनमें एक युवक सारन क्षेत्र का है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम इनकी तलाश में जुटी तो शाम तक एक युवक को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान डबुआ कॉलोनी निवासी चंदर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें