फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरंग वीडियो बनाकर कारोबारी को फंसाने की थी साजिश लेकिन उल्टी पड़ गई चाल, हो गया गैंगरेप

Sat, 21 Apr 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा/ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
HONEY TRAP
एक शख्स ने कारोबारी से अपना काम निकालने के लिए उसकी अश्लील वीडियो बनाने का प्लान बनाकर युवती को उसके पास भेजा था लेकिन उसकी चाल उलटी पड़ गई और फिर युवती के साथ जो हुआ वह किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती से गैंगरेप के मामले में एक नया मोड़ आ गया। पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के गांव दतावली निवासी रियल एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र को इस पूरे मामले में साजिशकर्ता मानते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र ने युवती को सलमान के पास भेजा था और ब्लैकमेल करने के लिए उसके साथ अश्लील वीडियो बनाने को कहा था। हालांकि युवती के बयान के अनुसार ही पुलिस भी युवती के साथ रेप की घटना से इंकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
yamuna expressway gangrape - फोटो : अमर उजाला
14 अप्रैल को एक्सप्रेसवे पर एक युवती के साथ कार में गैंगरेप की घटना हुई थी। कोतवाली पुलिस ने गैंगरेप के आरोपी दादरी के सलमान और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने इस पूरे मामले की गहनता के साथ पड़ताल की तो कहानी कुछ और ही निकली। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के रियल एस्टेट कारोबारी को उठाकर पूछताछ की तो हकीकत से पर्दा हट गया।

4 of 6
yamuna expressway
पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पूरे प्रकरण का साजिशकर्ता ग्रेटर नोएडा के गांव दतावली निवासी सुरेंद्र गुर्जर हैं। 2015 में सुरेंद्र ने स्क्रैप कारोबारी सलमान को 10 लाख रुपये दिए थे। कई बार मांगने पर नहीं मिले तो सलमान ने पांच-पांच लाख के चेक दे दिए लेकिन बाद में इनका पेमेंट स्टॉप करा दिया। 10 लाख न मिलने पर सुरेंद्र ने सलमान को ब्लैकमेल करने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन

5 of 6
yamuna expressway gangrape - फोटो : अमर उजाला
जिसमें बागपत के एक गांव की इस युवती को शामिल किया गया। इसके बाद कारोबारी सुरेंद्र ने युवती को सलमान के पास भेजा। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान को ब्लैकमेल करने के लिए उसके अश्लील वीडियो बनाने की प्लानिंग थी। बताया जा रहा है कि ऐसा करने के लिए युवती और उसके परिवार वालों को धमकी भी दी गई थी। उधर, इस मामले में युवती ने सलमान और साजिद के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा लिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : India dot com
चार साल में सुरेंद्र और युवती के बीच 71 बार हुई बातचीत
मथुरा कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि सुरेंद्र और युवती एक-दूसरे से परिचित हैं। युवती और उसके भाई की नौकरी भी सुरेंद्र ने ही लगवाई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की छोटी बहन ने सुरेंद्र के धमकाने का बयान पुलिस को दिया है। सुरेंद्र लगातार इस परिवार को धमका रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें