फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने दी मेधावी बच्चों के सपनों को उड़ान, अतुल माहेश्वरी छात्रवृति सम्मान समारोह किया आयोजित

Fri, 20 Apr 2018 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
atul maheshwari - फोटो : G. pal
भारतीय परंपरा में मानव सेवा माधव सेवा है। असहाय व गरीबों की मदद करना हमारे स्वभाव, धर्म, देश और हम भारतीयों का अभिन्न अंग है। मैं बहुत खुश हूं कि अमर उजाला फाउंडेशन शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम लोगों की मदद कर रहा है। यह बहुत बड़ी बात है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी। (सभी फोटो- जी पाल)
विज्ञापन

2 of 8
atul maheshwari - फोटो : G. pal
व्रत और यज्ञ से जितना पुण्य मिलता है, उतना ही दूसरों की मदद करने से प्राप्त होता है। यह बात उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2017 सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित करते हुए कही।
विज्ञापन

3 of 8
atul maheshwari - फोटो : G. pal
उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में नायडू सबसे पहले छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले होनहार बच्चों के पास पहुंचे। सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते हुए उनका अभिनंदन किया। नायडू ने कहा कि सरकार अकेले शिक्षा और स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में बदलाव नहीं ला सकती है। इसके लिए कारपोरेट घरानों, कंपनियों, एनजीओ समेत समाज के हर वर्ग को सहयोग करना चाहिए।

4 of 8
atul maheshwari - फोटो : G. pal
अमर उजाला देश का तीसरा सबसे बड़ा अखबार है, जो कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में समाज में बदलाव लाने में लगातार प्रयासरत है। करीब 167 जिलों में छात्रवृत्ति के माध्यम से बच्चों की उच्च शिक्षा, ग्रामीण सेवा, कैंसर व रक्तदान कैंप के माध्यम से जागरूकता अभियान चल रहा है। उपराष्ट्रपति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपके सपनों को अमर उजाला फाउंडेशन छात्रवृत्ति देकर पूरा कर रहा है। इसी प्रकार हम सबका कर्त्तव्य है कि हर कोई दूसरों के लिए सहयोग करें। खूब पैसा कमाएं और जीवन को जीएं, लेकिन उस पैसे से समाज के सहयोग पर भी खर्च करें।
विज्ञापन

5 of 8
atul maheshwari - फोटो : G. pal
खुशकिस्मती कि नायडू सर से मिला आशीर्वाद
उपराष्ट्रपति सर ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। अमर उजाला फाउंडेशन के चलते मुझे यह मौका मिला है। सर ने पूछा कि छात्रवृत्ति से मिले पैसे का क्या करूंगी? तो मैंने कहा कि मैं इस छात्रवृत्ति से मिली धनराशि से फिजिक्स ऑनर्स में दाखिला लूंगी।
-इशिका सिंह, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश। 
छात्रवृत्ति के चलते प्रोफेसर बनने का सपना होगा पूरा
मैं प्रोफेसर बनना चाहती हूं, लेकिन पढ़ाई के लिए पैसे नहीं थे। इस छात्रवृत्ति के चलते अब मैं अपनी उच्च शिक्षा को पूरा करने का सपना देख रही हूं। मेरे जैसे अभावग्रस्त छात्र-छात्राओं के लिए यह छात्रवृत्ति एक वरदान है। -पूनम यादव, विशेष छात्र, एमएससी तृतीय वर्ष, इलाहाबाद। 
विज्ञापन

6 of 8
atul maheshwari - फोटो : G. pal
आईएएस बनने की राह खुली 
नायडू सर ने मेरा सपना पूछा तो मैंने कहा कि आईएएस बनकर देश और अपने लोगों की सेवा करूंगा। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के चलते मैं दसवीं कक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए किताब व संसाधन जुटा सकता हूं। - रिशू मिश्रा, विशेष छात्र, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
टीचर बनकर अपने जैसे छात्रों को आगे बढ़ने की दूंगा प्रेरणा
उपराष्ट्रपति ने जब मुझसे मेरा सपना पूछा तो मैंने कहा कि टीचर बनना चाहता हूं। इससे अन्य छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकूंगा। इस स्कालरशिप से मैंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लए आवेदन पत्र भरा है और आगे पढ़ाई भी करूंगा। -सुग्रीव प्रसाद, विशेष छात्र, गोरखपुर, यूपी।
- टीचर बनकर देश सेवा करूंगा
उपराष्ट्रपति सर ने मुझे आशीर्वा दिया। उन्होंने देश सेवा की बात कही तो मैं टीचर बनकर आम छात्रों को पढ़ाकर देश सेवा करूंगा। 
 सौरभ तिवारी, विशेष छात्र,  सिद्धार्थनगर, यूपी
विज्ञापन

7 of 8
atul maheshwari - फोटो : G. pal
अमर उजाला फाउंडेशन शिक्षा व स्वास्थ्य पर फोकस 
अमर उजाला फाउंडेशन वर्ष 2012 से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण सेवा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों को जागरूक कर रहा है। छह राज्य शिक्षा बोर्डों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को मेरिट के आधार पर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति दी जाती है, ताकि स्कॉलरशिप धनराशि से वे अपनी उच्च शिक्षा का सपना पूरा कर सकें। इसके तहत 36 सामान्य और दो विशेष विद्यार्थियों (दृष्टिहीन) को छात्रवृत्ति दी गई। नौंवी और दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को 30-30 हजार रुपये की धनराशि और 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को 50-50 हजार रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी गई।
विज्ञापन

8 of 8
atul maheshwari - फोटो : G. pal
पांच छात्रों की पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगा फाउंडेशन 
पिछले वर्षों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाने वाले छात्रों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच छात्रों की पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी फाउंडेशन उठाएगा। उपराष्ट्रपति के समक्ष इसकी घोषणा की गई। इसके तहत लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल व कॉलेज फीस, हॉस्टल और किताब आदि का खर्चा दिया जाएगा। जिन विद्यार्थियों का चयन किया गया उनमें पंजाब की मुक्तसर की मुस्कान चुघ, हरियाणा के सिरसा की मोनिका, बनारस के कुंदन यादव, गोरखपुर की साक्षी गुप्ता और बागपत के विकास कुमार शामिल हैं।
 दिव्यांगों के लिए डोरीलाल अग्रवाल छात्रवृत्ति
अमर उजाला के संस्थापक श्री मुरारीलाल माहेश्वरी और श्री डोरीलाल अग्रवाल थे। अमर उजाला फाउंडेशन ने इस साल से श्री डोरीलाल अग्रवाल की स्मृति में दिव्यांग छात्रों के लिए आगरा की विकलांग सहायता संस्था का सहयोग शुरू किया है। फाउंडेशन आगरा में दिव्यांग छात्रों को सरकारी नौकरी में प्रवेश के लिए कोचिंग की सुविधा भी मुहैया करवाएगा। इस वर्ष 16 राज्यों के 153 दिव्यांगों को उक्त छात्रवृत्ति दी गई है। इसके तहत कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने इलाहाबाद की पूनम यादव, पंकज जायसवाल व हेमंत झा को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें