फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सिरफिरे की कारस्तानी ने जीटी रोड पर लगाया जाम

विज्ञापन
1 of 6
चौधरी मोड़ चौराहे पर बृहस्पतिवार को एक सिरफिरे युवक ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। सनकी युवक होर्डिंग पर चढ़कर कूदने की धमकी देने लगा। कहने लगा मैं पागल हूं, कूद जाऊंगा। (सभी फोटो: गाजियाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन

इस सिरफिरे की कारस्तानी ने जीटी रोड पर लगाया जाम

2 of 6
पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए उसे उतारा गया। इस दौरान जीटी रोड पर जाम लग गया। बाद में थाने में भी युवक ने हंगामा किया परेशान होकर पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया।
विज्ञापन

इस सिरफिरे की कारस्तानी ने जीटी रोड पर लगाया जाम

3 of 6
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाकया सुबह करीब साढे़ 11 बजे का है। एक युवक अचानक होर्डिंग पर चढ़ गया और कूदने धमकी देना लगा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कहने लगा कि अगर कोई ऊपर आया तो कूद जाएगा।

इस सिरफिरे की कारस्तानी ने जीटी रोड पर लगाया जाम

4 of 6
करीब एक घंटे की मान-मनौव्वल के बाद भी जब वह नहीं माना तो पुलिस ने फायर ब्रिगेड़ बुलाई, क्रेन और कूदने पर बचाने के लिए जाल मंगाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने क्रेन पर चढ़कर एक बजे के करीब पोल से उतारा।
विज्ञापन

इस सिरफिरे की कारस्तानी ने जीटी रोड पर लगाया जाम

5 of 6
इस दौरान आते-जाते लोग रुकने से राकेश मार्ग से लेकर घंटाघर तक जाम लग गया। डेढ़ घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ। सीओ प्रथम ने बताया कि युवक नशे में था। वह मानसिक रूप से कमजोर भी लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सिरफिरे की कारस्तानी ने जीटी रोड पर लगाया जाम

6 of 6
युवक का नाम रवि और रहने वाले दादरी ग्रेटर नोएडा बता रहा है। दादरी के युवक भी मौके पर थे उर उसे पहचानने से इंकार कर दिया। युवक को सिहानी गेट थाने ले जाया गया जहां उसने हंगामा किया। उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें