फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बंद कमरे में युवती पर किए चाकू-पेंचकस से ताबड़तोड़ वार, फिर रेता खुद का गला

Mon, 26 Nov 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
1 of 6
attack on lady and suicide - फोटो : अमर उजाला
एक शादीशुदा युवक ने रविवार की रात युवती पर उसके घर पर जाकर चाकू-पेंचकस से ताबड़तोड़ हमला कर खुद का गला रेत लिया। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर युवती को एम्स के लिए रेफर कर दिया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस वारदात की वजह प्रेम संबंध मान रही है। बताया जा रहा है कि प्लानिंग के तहत युवक ने घटना को अंजाम दिया।

2 of 6
attack on lady and suicide - फोटो : अमर उजाला
सिहानी गेट थाना क्षेत्र के प्राणगढ़ी में एक युवती अपनी मां के साथ रहती है। युवती की मां घरों में सफाई का काम करके उसे पढ़ा रही थी। युवती बीएड कर चुकी है और एलएलबी फाइनल ईयर की छात्रा है। युवती ने सीटीईटी की परीक्षा भी पास कर ली है। युवती की मां का कहना है कि वह आठ वर्ष पहले अपने पति को छोड़कर बेटी को पढ़ाने के लिए गाजियाबाद चली आई थी, क्योंकि उसका पति शराबी था।

3 of 6
attack on lady and suicide - फोटो : अमर उजाला
बताया कि युवती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार युवती एक कोचिंग सेंटर में तैयारी के लिए जाती थी। वहां पर कोचिंग शिक्षक से करीब तीन वर्ष पहले उसकी दोस्ती हो गई। बाद में दोनों प्यार करने लगे। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का मन बना लिया था। युवक के परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने चार माह पहले उसकी शादी कर दी।

4 of 6
attack on lady and suicide - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद भी युवती से युवक लगातार बात करना चाहता था, लेकिन युवती ने उससे दूरी बना ली थी। वह युवती पर लगातार बात करने के लिए दबाब बनाता था। इस बात को लेकर आए दिन दोनों के बीच फोन पर झगड़ा भी होता था। पुलिस के अनुसार युवक शादीशुदा होने के बाद भी युवती से शादी के लिए लगातार दबाब बना रहा था। युवती इसका विरोध कर रही थी। वह युवती की इस बात से नाराज था।

5 of 6
attack on lady and suicide - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद मची अफरा-तफरी
प्राणगढ़ी में जैसे ही युवक के युवती पर हमला करने की सूचना लोगों को मिली तो वहां अफरातफरी मच गई। लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। अस्पताल ले जाने के बाद तक भी लोग मामले की जानकारी लेते रहे, जबकि कुछ लोग अस्पताल तक पहुंच गए।
नहीं पहुंचे युवक के परिजन
घटना के बाद युवक के परिजनों को जानकारी दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक परिजन युवक के पास अस्पताल तक नहीं पहुंचे। निजी अस्पताल प्रबंधन ने युवक ही हालत गंभीर होने के बाद भी उसे रेफर नहीं किया। वह युवक के परिजनों का इंतजार कर रहे थे। युवक का उपचार वहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
attack on lady and suicide - फोटो : अमर उजाला
घर से गायब था युवक
पुलिस के अनुसार युवक पिछले कई दिनों से घर से गायब था। युवती के घर युवक के बारे में जानकारी के लिए परिजनों के फोन भी आए थे, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। 
युवक ने छीन लिया मां का सपना
परिजनों के मुताबिक युवती की मां ने उसे बड़ी मेहनत से पढ़ा रही थी, ताकि वह सरकारी नौकरी पा सके। बेटी की जिंदगी को सफल बनाने के लिए उसने पूरा जीवन त्याग में गुजार दिया। अब उसे बेटी की सरकारी नौकरी की उम्मीद जगी थी, तो आरोपी युवक ने उसका यह सपना भी छीन लिया। युवती मां से कहती थी कि नौकरी लगने के बाद सफाई का काम छोड़ देना। फिर अच्छे घर में रहेंगे। परिजनों के अनुसार वह बेटी की शादी कर देते, लेकिन युवक के शादीशुदा होने के कारण यह संभव नहीं था।

घटना के बाद से दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि युवक का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।-श्लोक कुमार, एसपी सिटी
Next
AU ऐप में पढ़ें