दिल्ली से मथुरा जा रही ईएमयू ट्रेन में बृहस्पतिवार की देर रात विशेष समुदाय के एक युवक की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या के मामले में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। बताया जा रहा था कि बीफ खाने के शक में युवक की ट्रेन में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, लेकिन असलियत में जो हुआ वो काफी हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
2 of 6
man stabbed to death in train
बृहस्पतिवार की देर रात बल्लभगढ़ के गांव खंदावली निवासी हाशिम, जुनैद, मोहसिन व मोइन दिल्ली से ईद के लिए खरीदारी करके वापस आ रहे थे। तुगलकाबाद स्टेशन पर चार लोग ट्रेन में चढ़ गए तथा उन्होंने सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब मोहसिन और उनके साथियों ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर बीफ खाने के आरोप लगाते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं ट्रेन में अन्य सात-आठ लोग भी आरोपियों के साथ हो लिए तथा मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान दो युवकों ने चाकू निकालकर मोहसिन, जुनैद, हासिम व मोइन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
man stabbed to death in train
गौरतलब है कि मोहसिन के फोन करने पर उसका भाई शाकिर बल्लभगढ़ स्टेशन पर पहुंच। जब उसने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया तथा उन्हें असावटी स्टेशन पर ट्रेन से फेंक दिया तथा फरार हो गए। मामले की सूचना जैसे ही जीआरपी पुलिस को पता चली तो तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए समयपुर रोड बल्लभगढ़ के पवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जबकि चाकुओं के हमले से मरने वाले जुनैद की मौत हो गई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल जिला नागरिक अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया गया था।
4 of 6
man stabbed to death in train
इस वारदात की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन व काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग अस्पताल पहुंच गए। इसे देखते हुए एसपी व डीएसपी खुद अस्पताल में पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
5 of 6
man stabbed to death in train
जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाए गए शव का शुक्रवार की सुबह रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान अस्पताल में किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए भारी पुलिस दल मौजूद था। जीआरपी के डीएसपी महेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक कमलदीप भी अस्पताल में मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने इस मामले में करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी के पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का गठन भी कर दिया है।
महेंद्र सिंह डीएसपी जीआरपी पुलिस ने बताया कि ट्रेन में झगड़ा सीट पर बैठने को लेकर हुआ था। इस वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस पूरी गंभीरता से आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उनकी शिनाख्त होते ही तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।