एनटीपीसी सोसायटी में शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवक ने प्रेमिका के सामने ही स्वयं को मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
demo pic
कासना कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से हिसार, हरियाणा निवासी रणधीर चौहान शहर में रंगाई-पुताई करता था। तीन साल पहले उसकी मित्रता तलाकशुदा महिला शिक्षिका से हुई थी। महिला के तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
demo pic
दोस्ती बढ़ी तो रणधीर व महिला दोनों साथ रहने लगे। दोनों के परिजन भी शादी के लिए तैयार हो गए। मार्च में दोनों की सगाई हुई थी, लेकिन इसके बाद रणधीर शराब पीकर महिला से मारपीट करने लगा। परेशान होकर महिला ने रणधीर के साथ रहना छोड़ दिया।
4 of 5
demo pic
रणधीर वापस हिसार चला गया। मंगलवार रात वह वापस एनटीपीसी निवासी महिला के पास पहुंचा और वह गेट कूदकर घर के अंदर घुस गया। इसके बाद खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।
कासना कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के आग लगाने की सूचना मिलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शिकायत नहीं दी है, यदि शिकायत मिलती है तो शिकायत के आधार पर कार्रवाई होगी।