फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बताई वजह तो मच गया हड़कंप

Fri, 01 Jun 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 4
demo pic
थाना बिसरख स्थित शाहबेरी गांव में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपी पति गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली पहुंचा। थाने पहुंच उसने पत्नी की हत्या की बात बताई तो पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल उसे कस्टडी में ले लिया और बिसरख पुलिस को सूचना दी।
 
विज्ञापन

2 of 4
demo
सराय नजर अली के रहने वाले आकिल की शादी करीब तीन साल पूर्व मेरठ की इकरा से हुई थी। वे दोनों बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी गांव में किराए पर रह रहे थे। पत्नी इकरा के चरित्र पर शक के चलते आकिल ने मंगलवार को उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी और वहां से भाग गया था।

 
विज्ञापन

3 of 4
demo pic
इसके बाद वह पहले अपने घर सराय नजर अली पहुंचा और यहां से घंटाघर कोतवाली पहुंच गया। एसएसआई हिंदवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे आकिल आया था। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी की हत्या कर दी है और शव फ्लैट में पड़ा है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
Crime
उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और सूचना बिसरख पुलिस को दी गई। आकिल ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। आकिल को मंगलवार रात करीब आठ बजे बिसरख पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें