फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने ही अपने सवा साल के बेटे और पत्नी को दी दर्दनाक मौत, जान कर कांप जाएगी रूह

Wed, 17 Jan 2018 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
jahangirpuri murder - फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक ने अपने दो बच्चों के सामने पत्नी और सवा साल के बेटे की ईंट और चाकू से वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपती के बीच किसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। 
विज्ञापन

2 of 7
jahangirpuri murder - फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि मृतका की शिनाख्त सुनीता उर्फ शोभा(32) और सवा साल के बच्चे की शिनाख्त कर्ण के रूप में हुई है। शोभा पति प्रकाश और तीन बेटों सवा साल के कर्ण, छह साल के सुशांत और आठ साल के राहुल के साथ जहांगीरपुरी के जे ब्लॉक में रहती थी। परिवार में महिला का ससुर खुबीराम और देवर बबलू भी है। ससुर व देवर भूतल पर रहते हैं जबकि प्रकाश अपने परिवार के साथ पहली मंजिल पर रहता था।
विज्ञापन

3 of 7
jahangirpuri murder - फोटो : अमर उजाला
प्रकाश सफेदी का काम करता है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सुनीता के देवर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मां बेटे का शव फर्श पर पड़ा है। बबलू ने पुलिस को बताया कि वह सुबह में कमरे में आया तो भाभी और भतीजे को लहूलुहान देखा जबकि उसके दोनों भतीजे कमरे के कोने में डरे सहमे बैठे थे। छानबीन में पता चला कि मां बेटे की हत्या ईंट और चाकू मारकर की गई है। महिला का गला चाकू से रेता गया है। 

4 of 7
jahangirpuri murder - फोटो : अमर उजाला
शोभा ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की 
कमरे से जिस हालत में मां बेटे के शव मिले हैं उससे साफ जाहिर हो रहा है कि शोभा ने अपने बेटे को बचाने की कोशिश की है। शोभा ने अपने बेटे को पकड़ रखा था। पूरे कमरे के दीवार और फर्श पर खून पड़े थे। पुलिस के मुताबिक दोनों के सिर पर ईंट से वार किए गए थे। साथ ही शोभा का गला रेता गया था। 
विज्ञापन

5 of 7
jahangirpuri murder - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पूर्व ही मायके आई थी शोभा 
शोभा की भाभी उषा ने बताया कि शोभा एक सप्ताह पहले ही जहांगीरपुरी स्थित ससुराल गई थी। करीब एक साल से वह हैदरपुर स्थित अपने मायके में बच्चों के साथ रह रही थी। उनकी नौ साल पहले शादी हुई थी। उषा के मुताबिक उनका महिला अपराध शाखा में मामला चल रहा था। एक सप्ताह पहले उनके बीच समझौता हुआ था। उसके बाद प्रकाश पत्नी और बच्चों को लेकर अपने घर आ गया।
विज्ञापन

6 of 7
jahangirpuri murder - फोटो : अमर उजाला
​परिवार वालों के मुताबिक प्रकाश सफेदी का काम करता था जबकि शोभा कोठियों में झाड़ू पोछा करती थी। दंपती के बीच अक्सर झगड़ा होता था। प्रकाश शराब पीने का आदी था और शराब पीकर मारपीट करता था। शोभा के देवर ने बताया कि सोमवार रात प्रकाश शराब पीने के बाद झगड़ा करने लगा। बबलू ने उसे समझा बुझाकर खाना खिलाया और फिर अपने कमरे में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक चित्र
दोनों बच्चों ने पिता को हत्या करते देखा 
परिवार वालों ने बताया कि जिस कमरे में प्रकाश ने अपनी पत्नी और सवा साल के बेेटे की हत्या की उसी कमरे में उसके दोनों बड़े बेटे सुशांत और राहुल सो रहे थे। राहुल ने बताया कि पिता के शोर मचाने पर दोनों भाइयों की नींद खुल गई। लेकिन पिता के हाथ में चाकू देखकर दोनों आंख मूंदकर बिस्तर पर पड़े रहे। बच्चों के मुताबिक जब तक उसके पिता ने उसकी मां और भाई की हत्या नहीं कर दी तब तक वह उनपर हमला करते रहे। शोभा के शरीर पर चाकू के तीन और बेटे के शरीर पर चार जख्म हैं। वारदात के बाद प्रकाश बाहर से दरवाजे में कुंडी लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें