फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी- सभी आयु वर्ग को मिलेगी केजरी सरकार की ओर से ये खास सुविधा

Wed, 17 Jan 2018 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
kejriwal
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को दिल्ली वासियों को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने की दिल्ली सरकार की योजना को मंजूरी दे दी। इसके दायरे में सभी आय वर्ग के लोग आएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर उपराज्यपाल का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन

2 of 6
kejriwal baijal
इससे पहले दिल्ली कैबिनेट ने बीते 12 दिसंबर को योजना को हरी झंडी दिखाते हुए इसकी फाइल मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेजी थी। इसके कुछ प्रावधान पर ऐतराज जताते हुए उपराज्यपाल ने फाइल दिल्ली सरकार को लौटा दी थी।
विज्ञापन

3 of 6
kejriwal
उपराज्यपाल ने इसमें सुधार की अपेक्षा जताई थी। इस पर दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल पर हमला करते हुए जनहितकारी योजना पर ब्रेक लगाने का आरोप लगाया था। बीते दिनों इस मसले पर मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल से मुलाकात की थी।

4 of 6
अरविंद केजरीवाल - फोटो : SELF
नई योजना दिल्ली के सभी नागरिकों के लिए है। इसमें उन्हें सरकारी अस्पतालों में देरी होने पर निजी अस्पतालों में मुफ्त, विशेष, अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक जांच और सर्जरी की सुविधा मिलेगी। इसमें सभी आय वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
केजरीवाल - फोटो : ani
हालांकि, उपराज्यपाल ने कहा था कि सरकार को कोई आय सीमा निर्धारित करनी चाहिए, जिससे सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल गरीबों के हक में हो सके, लेकिन सरकार का कहना था कि इससे योजना की व्यवहारिकता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
arvind kejriwal
एक अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत अभी तक 12,000 लोगों को फायदा मिल चुका है। इसमें लोगों की निजी अस्पतालों में मुफ्त में सर्जरी कराई गई है। इन मरीजों को दिल्ली सरकार के अस्पतालों से रेफर किया गया था। मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली वालों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें