प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की। वे पहाड़गंज स्थित बाबा साहेब अंबेडकर स्कूल पहुंचे और वहां झाड़ू लगाई और हाथों से कचरा भी उठाया। कचरे को एक जगह एकत्र करने के लिए उन्होंने फावड़े का इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री ने छात्रों से स्वच्छता के महत्व पर भी बात की और सवाल भी पूछे। उन्होंने बच्चों को बाबा साहेब अंबेडकर जैसा बनने की सीख दी।