तेज रफ्तार कार ने साइकिल से सुबह सैर पर निकले एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार सड़क किनारे खड़ी एक कार के ऊपर से उछलता हुआ करीब 30 मीटर दूर सड़क पर फिसलते हुए एक पेड़ से टकरा गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 8
noida accident
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हादसे के बाद मृतक के परिजन ने कार चालक से समझौता कर लिया, लेकिन पुलिस ने चिता से शव उठाकर पोस्टमार्टम कराया। थाना फेज तीन पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी है। सर्फाबाद गांव निवासी 46 वर्षीय विजेंद्र सिंह के भतीजे बंटी के अनुसार, विजेंद्र मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे घर से साइकिल लेकर सैर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
3 of 8
noida accident
- फोटो : अमर उजाला
साढ़े पांच बजे सेक्टर-122 के गेट नंबर-एक के पास तेज रफ्तार मारुति वैन कार ने उनकी साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। विजेंद्र उछलकर सड़क किनारे एक खड़ी कार से होते हुए सड़क पर जा गिरे। इसके बाद वह फिसलते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गए। पेड़ से टकराकर उनके सिर व शरीर पर गंभीर चोट लग गईं। इसके बाद भी वैन नियंत्रित नहीं हुई और सड़क किनारे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
4 of 8
noida accident
- फोटो : अमर उजाला
वैन का अगला हिस्सा और सड़क किनारे खड़ी कार का पिछला हिस्सा भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क दुर्घटना का पूरा वाक्या घटनास्थल के पास मौजूद एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी में दिख रहा है कि हादसे के बाद वैन सवार पांच लोग नीचे उतरे और सड़क किनारे घायल पड़े विजेंद्र को देखा। शायद उन्हें आभास हो गया था कि विजेंद्र की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
5 of 8
noida accident
- फोटो : अमर उजाला
लिहाजा सभी फिर से कार में बैठे और वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद ही हादसे की सूचना विजेंद्र के घरवालों को मिली। वह मौके पर पहुंचे और उन्हें लेकर शिवालिक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उनका शव लेकर घर आ गए। मामले में पीड़ित परिजन या अस्पताल की तरफ से पुलिस को सूचना नहीं दी गई। अगर आरोपी समय से ही घायल को अस्पताल पहुंचा देते तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
6 of 8
noida accident
- फोटो : अमर उजाला
पंचायत ने कराया समझौता
बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली कार का ड्राइवर और उसमें सवार लोग भी सर्फाबाद गांव के ही रहने वाले हैं। शव घर लाने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर मुआवजा की बात तय कर आरोपी पक्ष और पीड़ित पक्ष में समझौता करा दिया। इसके बाद पीड़ित परिजन चुपचाप शव लेकर अंतिम संस्कार करने को पहुंच गए। इतनी देर में घटना की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चैनलों पर चलने लगी। मीडिया के जरिये पुलिस को हादसे का पता चला तो पुलिस शव लेने पहुंची। तब तक परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए शव चिता पर रख चुके थे। पुलिस ने चिता से शव उठाकर उसका पोस्टमार्टम कराया। शाम को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
7 of 8
noida accident
- फोटो : अमर उजाला
बेटी चिता पर बैठी
थाना फेज तीन पुलिस जब शव लेने के लिए श्मशान घाट पहुंची तो परिजनों व ग्रामीणों ने काफी विरोध किया। पुलिस द्वारा शव चिता से उठाने के विरोध में मृतक की बेटी खुद चिता पर बैठ गई। मामला बढ़ता देख थाना सेक्टर-49 पुलिस को भी मौके पर पहुंचा गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस श्मशान घाट से शव को पोस्टमार्टम के लिए ला सकी।
दोस्त की बहन की शादी में आया था आरोपी वैन चालक
बताया जा रहा है कि आरोपी वैन चालक दोस्त की बहन की शादी में नोएडा आया था। मृतक पूर्व प्रधान का भाई है। आर्थिक स्थिति सही न होने और मृतक की दो बेटियां होने से पंचायत ने पीड़ित परिवार का पांच लाख रुपये में समझौता करा दिया।
नहीं मिली कोई शिकायत, पुलिस कर रही जांच
थाना फेज तीन, प्रभारी निरीक्षक, अमित कुमार सिंह ने कहा कि हादसे के बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया था। इससे किसी पक्ष ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही लिखित शिकायत दी। बावजूद पुलिस अपनी तरफ से हादसे की जांच कर रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।