shailza dwivedi
पुलिस को अब भी उस चाकू की तलाश है, जिससे शैलजा को मौत के घाट उतारा गया। पुलिस अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि मेरठ के जिस कमरे से जहां निखिल रुका था, वहां से अहम सुबूत हाथ लग सकते हैं। पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को दोबारा निखिल के छोटे भाई रजत से पूछताछ की। पुलिस ने रजत से पूछा कि घर आने के बाद उसकी निखिल से क्या-क्या बात हुई थी।