फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पटाखा बाजार में आग से सब कुछ स्वाहा

विज्ञापन
1 of 9
फरीदाबाद के दशहरा ग्राउंड में मंगलवार शाम आग लगने से आतिशबाजी की करीब ढाई सौ दुकानें खाक हो गईं। इसके अलावा करीब डेढ़ सौ वाहन भी जल गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: पटाखा बाजार में आग से सब कुछ स्वाहा

2 of 9
हादसे में तीन लोग घायल हुए। हादसे का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में साढ़े सात करोड़ की आतिशबाजी सहित करीब बारह करोड़ की संपत्ति स्वाहा हो गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: पटाखा बाजार में आग से सब कुछ स्वाहा

3 of 9
आग लगने की इस घटना में प्रशासन और दमकल की लचर भूमिका रही। इस दौरान गुस्साए लोगों ने निगमायुक्त से अभद्र व्यवहार किया।

तस्वीरें: पटाखा बाजार में आग से सब कुछ स्वाहा

4 of 9
दिवाली पर एनआईटी दशहरा ग्राउंड में आतिशबाजी की करीब ढाई सौ अस्थाई दुकानें लगाई गई हैं। मंगलवार शाम 6:31 मिनट पर रोज गार्डन छोर पर स्थित दुकान नंबर 4 व 5 में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: पटाखा बाजार में आग से सब कुछ स्वाहा

5 of 9
इसके बढ़ते ही बाजार में भगदड़ मच गई। दुकानदार और ग्राहक बचाव के लिए बाजार से बाहर की ओर भागे। इसमें कई लोग गिरकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: पटाखा बाजार में आग से सब कुछ स्वाहा

6 of 9
मौके पर एक भी दमकल वाहन न होने से आग पर फौरन काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते पूरे बाजार में आग लग गई। करीब बारह मिनट में ही ढाई सौ दुकानें तबाह हो गईं।

विज्ञापन

तस्वीरें: पटाखा बाजार में आग से सब कुछ स्वाहा

7 of 9
दमकल वाहन न होने की वजह से दुकानदार जान जोखिम में डाल कर बेकाबू आग को बुझाने का प्रयास करते रहे।

तस्वीरें: पटाखा बाजार में आग से सब कुछ स्वाहा

8 of 9
भगदड़ में घायल हुए लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। भगदड़ में बिछड़े लोग सुरक्षित होने के बाद रोते और चिल्लाते हुए बिछड़े परिवार वालों को ढूंढते रहे।
विज्ञापन

तस्वीरें: पटाखा बाजार में आग से सब कुछ स्वाहा

9 of 9
घटना के आधे घंटे बाद तक पुलिस और प्रशासन के न पहुंचने से लोगों में गहरा रोष दिखाई दिया। करीब पौने आठ पहुंची नगर निगम आयुक्त सुप्रभा दहिया के साथ गुस्साए लोगों ने अभद्रता की। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें