फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर बवाल: दिल्ली में है मुख्य आरोपी योगेश राज

Fri, 07 Dec 2018 05:13 AM IST
राहुल सक्सेना, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 5
योगेश राज - फोटो : अमर उजाला
कथित गोकशी के बाद हुए बवाल के मुख्य आरोपी योगेश राज के दिल्ली में होने की चर्चा है। घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी योगेश राज फरार है। सिस्टम के हाथ अभी तक उस तक नहीं पहुंच सके हैं। संगठन सूत्रों के अनुसार दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में घूम रहा है। वह सारी यात्राएं बस से ही कर रहा है। कुछ संगठन के नेताओं को वह फोन बदल-बदल के लोकेशन दे रहा है। इसलिए उसे पकड़ने में पुलिस का सर्विलांस भी काम नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
इज्तमा से लौटते लोग - फोटो : अमर उजाला
जनपद पुलिस से लेकर लखनऊ तक के अधिकारी महाब गांव में कथित गोकशी के बाद हुए बवाल का मुख्य आरोपी और घटना का मास्टर माइंड योगेश राज को मान रहे हैं। सोमवार रात को घटना में योगेश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कई स्थानों पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दबिश भी दी है, लेकिन न तो वह पुलिस के हाथ लगा है और न ही सिस्टम योगेश के पास तक पहुंच पाया है। योगेश का नेटवर्क पुलिस से बड़ा दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
हिंदू संगठन के एक बड़े नेता के अनुसार योगेश राज पूरे एक दिन दिल्ली में रहा। वहीं पर भोजन किया और अपने एक दो साथियों से भी मुलाकात की। वहां से वह एक बड़े नेता से भी मिला और फिर दूसरे स्थान के लिए रवाना हो गया। योगेश के पास मोबाइल फोन है, लेकिन उसने अपना नंबर बंद किया हुआ है। वह सिम बदलकर बात कर रहा है। कुछ कॉल उसने पीसीओ से भी अपने सीनियर नेताओं की है। संगठन सूत्र ने यह भी बताया कि वह पल-पल की जानकारी दे रहा है। 

4 of 5
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने दावा किया है कि संगठन योगेश के साथ है। क्योंकि पुलिस ने गलत तरीके से उसे घटना का मास्टर माइंड और मुख्य आरोपी बनाया है। जिस समय पथराव और गोली चलने की घटना हुई। उस समय योगेश स्याना कोतवाली में मौजूद था। पुलिस भी यह बात अच्छे से जानती है। संगठन के पदाधिकारी ने यह भी दावा किया कि योगेश को पकड़ पाना पुलिस के लिए आसान नहीं होगा। पूरा संगठन उसके साथ खड़ा है और उसके लिए काम कर रहा है। वह अकेला नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
संगठन में मिल सकता है बड़ा पद
संगठन सूत्रों के अनुसार मामला निपटने के बाद योगेश राज को बड़ा दायित्व संभालने को मिल सकता है। अंदर खाने संगठन में इस तरह की चर्चाएं भी शुरू हो चुकी हैं, लेकिन कोई भी पदाधिकारी खुलकर मामले पर बोलने के लिए तैयार नहीं है। एक पदाधिकारी ने बताया कि उम्र के हिसाब से उसे सही पद मिला हुआ है। आगे अच्छा पद मिल सकता है। 

संगठन पूरी तरह से साथ
संगठन पूरी तरह से योगेश राज के साथ है। उसकी मदद भी कर रहा है, जितनी मदद होगी उतनी मदद की जाएगी। पुलिस उसे मोहरा बना रही है। घटना के दौरान वह स्याना कोतवाली में मौजूद था। संगठन को उसके बारे में सब जानकारी है।-ब्रूनो भूषण, विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें