बुलंदशहर बवाल का मुख्य आरोपी पहले दिन से लगातार जगह व मोबाइल नंबर बदल कर पुलिस को छका रहा है। पुलिस की कई विशेष टीम उसकी तलाश में लगी है, लेकिन अभी तक पकड़ से बाहर है। उधर, योगेश राज से जुड़े कुछ लोगों ने जानकारी दी है कि अभी उसका पुलिस के सामने सरेंडर करने का कोई इरादा नहीं है। अगर संगठन निर्देश देता है तो सरेंडर कर दिया जाएगा। इससे साफ है कि मुख्य आरोपी संगठन व अपनी करीबी दोस्तों के लगातार संपर्क में है।