फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने निभाया वादा, वृद्धाश्रम को 50 लाख की मदद

Sat, 08 Dec 2018 04:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan
बंधवाड़ी गांव स्थित द अर्थ सेविअर्स फाउंडेशन के वृद्धाश्रम में रहने वाले 450 बेसहारा, बीमार, कमजोर बुजुर्गों की मदद के लिए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाथ बढ़ाया है। उन्होंने संस्था को 50 लाख रुपये की धनराशि भेंट की है। 
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan
दरअसल सोनी टीवी पर प्रसारित रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के इस साल के आखिरी करमवीर एपिसोड के लिए बंधवाड़ी गांव निवासी रवि कालरा का चयन किया गया था । रवि बंधवाड़ी में अनाथ व वृद्ध बेसहारा लोगों के लिए वृद्घाश्रम चलाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan - फोटो : facebook
इस शो का प्रसारण 26 नवंबर को प्रसारित किया गया था। इस शो की रिकॉर्डिंग के लिए रवि कालरा ने परिवार, संस्था में रहने वाले कुछ बुजुर्गों व विशेष अतिथि के तौर पर एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हरियाणा सरकार सुनील गुलाटी को मुंबई आमंत्रित किया था। इस कड़ी में रवि ने 25 लाख की धनराशि भी जीती थी।

4 of 5
amitabh bachchan
बकौल रवि, केबीसी की रिकॉर्डिंग के दौरान अमिताभ बच्चन बहुत भावुक हो गए थे। उन्होंने अपने और परिवार की तरफ से धनराशि संस्था को दान देने की घोषणा की थी। इसी के तहत अब अपना वादा निभाया है। महानायक की ओर से भेजा गया पचास लाख रुपये का ड्राफ्ट बृहस्पतिवार को प्राप्त हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan
...अब आश्रम के कमरों की मरम्मत हो पाएगी     
रवि कालरा ने बताया यह धनराशि वृद्ध व अनाथाश्रम में रहने वाले 450 बेसहारा लोगों के भोजन, दवा व इलाज में लगाई जाएगी। साथ ही आश्रम के कमरों की मरम्मत व संस्था में अस्पताल के निर्माण और बंधवाड़ी गांव के विकास में इस्तेमाल होगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें